फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bilari's soldier Maruf won the gold medal in Agra.

Moradabad News: बिलारी के सिपाही मारुफ ने आगरा में जीता गोल्ड मेडल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Bilari's soldier Maruf won the gold medal in Agra.
बिलारी। नगर के मोहल्ला अंसारियान निवासी सिपाही मोहम्मद मारुफ ने आगरा में हुई राज्य स्तरीय आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल पाया है। मंगलवार दोपहर बाद एसपी संभल ने सिपाही को गोल्ड मेडल पहनाकर और बिलारी में नागरिकों ने फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मोहम्मइ मारुफ वर्तमान संभल जिले के बहजोई पुलिस लाइन में डायल 112 पुलिस सेवा में दीवान हैं। मोहम्मद मारुफ ने बताया कि आगरा पब्लिक स्कूल के खेल स्टेडियम में दो से पांच जनवरी तक उत्तर प्रदेश स्टेट आर्म रेसलिंग ओपन चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस चैंपियनशिप में टॉप रहकर गोल्ड मेडल पाकर उन्होंने प्रदेश में संभल जिला पुलिस का नाम रोशन किया। मंगलवार दोपहर बाद बहजोई पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में पुलिस अधीक्षक संभल ने मोहम्मद मारुफ को गोल्ड मेडल पहनाया।
विज्ञापन

मोहम्मद मारुफ ने बताया कि वर्ष 2023 में बनारस में हुए राज्य स्तरीय खेलों में बूशू में गोल्ड मेडल, 2024 में बनारस में हुए राज्य स्तरीय खेलों में 81 किलो वर्ग कुश्ती में गोल्ड मेडल तथा वर्ष 2025 में मेरठ में हुए राज्य स्तरीय खेलों में बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल पाया। मंगलवार देर शाम मारुफ यह मेडल लेकर जब अपने घर मोहल्ला अंसारियान पहुंचे तब नागरिकों ने फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो परिचय-08
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed