फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bilal was shot in the back and Naeem, Kaif and Ayaan were shot in the chest.

Moradabad News: बिलाल की पीठ और नईम, कैफ व अयान के सीने में लगी थी गोली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 08:09 AM IST
विज्ञापन
Bilal was shot in the back and Naeem, Kaif and Ayaan were shot in the chest.
मुरादाबाद। संभल में बवाल हुए 36 घंटे से ज्यादा समय बीत गया, लेकिन तमाम सवाल अब भी पहेली बने हैं। बवाल में जिन पांच लोगों की माैत हुई, उनमें चार की जान गोली लगने से गई। यह गोलियां कितने हथियारों से चलीं और किसने चलाईं, इसका जवाब पुलिस के पास नहीं है। हालांकि, मृतकों के परिजन पुलिसकर्मियों पर ही आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

संभल में रविवार सुबह जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुए बवाल में पांच लोगों की जान गई। मोहल्ला हयातनगर निवासी रोमान को छोड़कर अन्य सभी के शवों के पोस्टमार्टम कराए गए। पोस्टमार्टम से पता चला है कि बिलाल के पीठ में लगी थी। यह गोली सीने से बाहर निकल गई। वहीं कैफ के सीने में गोली लगी और पीठ से बाहर निकल गई। इसके अलावा अयान और नईम के भी सीने में गोली लगी।रोमान के परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव लेकर चले गए और दफन कर दिया। रोमान के परिजनों ने गोली लगने की बात से भी इन्कार किया। माना जा रहा है कि भगदड़ में गिरने या पत्थर लगने से जान चली गई।
विज्ञापन

हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि गोली किस ओर से चलीं और गोली चलाने वाले कितने लोग थे। मृतकों के परिजनों का कहना है कि पुलिस ने ही गोली चलाई। उन्होंने आरोप है कि पुलिसकर्मी सीधे गोली चला रहे थे। लोग जान बचाकर भागे तो किसी की पीठ और किसी के सीने में गोली लगी, जबकि एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि पुलिस ने गोली नहीं चलाई। पुलिस ने उपद्रवियों को भगाने के लिए सिर्फ आंसू गैस के गोले और रबर बुलेट का इस्तेमाल किया। फायरिंग उपद्रवियों की ओर से ही की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------


अयान के लिवर, फेफड़े और दिल को चीरकर बाहर निकली गोली
बवाल में जान गंवाने वाले 17 वर्षीय अयान के शव का मुरादाबाद में पोस्टमार्टम कराया गया। डॉक्टर के पैनल द्वारा सोमवार को किए गए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आ गई है। पता चला कि अयान को सीने में दाहिनी ओर गोली लगी थी। गोली लिवर, फेफड़े और दिल को चीरते हुए पीठ से बाहर निकल गई थी। अयान को घायल अवस्था में मुरादाबाद के जिला अस्पताल लाया गया था, जहां से परिजन टीएमयू लेकर गए थे। वहीं देर रात उसकी माैत हो गई थी।

------------

भीड़ ने पथराव किया तो पुलिस ने केवल आंसू गैस के गोले और रबर बुलेट का इस्तेमाल किया था। पुलिस की ओर से फायरिंग नहीं की गई। गोलियां कहां से चलाई गईं, इसकी जांच की जा रही है। पथराव करने वालों की फुटेज से पहचान की जा रही है। अब तक सात एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। - मुनिराज जी, डीआईजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed