{"_id":"61abb95312668329b228d186","slug":"bike-rider-dies-after-being-crushed-under-the-wheel-of-a-truck-bilari-news-mbd4115882115","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक के पहिये के नीचे दबकर बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक के पहिये के नीचे दबकर बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
बिलारी। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर शाम चंदौसी संभल रोड पर ट्रक के पहिये के नीचे दबकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
संभल जनपद के थाना कुढ़फतेहगढ अंतर्गत नगला पूर्वा गांव निवासी शब्बीर हुसैन का बेटा बन्ने हुसैन (22)अपने गांव के ही मेहशर अली के साथ शनिवार शाम साढ़े सात बजे बाइक से चंदौसी आ रहा था। बाइक मेहशर अली चला रहा था, जबकि बन्ने पीछे बैठा हुआ था। चंदौसी संभल रोड पर बिलारी क्षेत्र में सरथल गांव के सामने पहुंचने पर बाइक अचानक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे घोडे़ तांगे में पीछे से घुस गई। इस दौरान बाइक पर पीछे बैठा बन्ने उछल कर दायीं ओर सड़क पर जा गिरा तभी चंदौसी से संभल की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक के अगले पहिये के नीचे आ गया और सर कुचल जाने से बन्ने की मौके पर ही मौत हो गई।
आसपास के दुकानदारों और राहगीरों के शोर मचाने पर घेराबंदी करके ट्रक को रुकवा लिया, लेकिन चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। दुकानदारों की सूचना पर जरगांव पुलिस चौकी के दरोगा ब्रजकिशोर शर्मा पुलिस लेकर घटनास्थल पर पहुंच गए। घायल बाइक चालक मेहशर से पूछने पर ही मृतक की पहचान बन्ने हुसैन के रूप में हुई। मेहशर को निकट के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बन्ने के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। बिलारी पुलिस की ओर से मृतक के परिजनों को सड़क दुर्घटना की सूचना भिजवा दी गई है।