फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   bike rider died fall in manhole

चेताया पर नहीं जागा निजाम, खुले नाले में गिरकर चली गई बाइक सवार की जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 02:58 AM IST
विज्ञापन
bike rider died fall in manhole
ताड़ीखाना चौराहा पर बाइक सवार की नाले में गिरने से हुई मौत नाले में गिरी बाइक। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। निगम के अधिकारी इस कदर संवेदना शून्य हो गए हैं कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनकी या उनकी सरपरस्ती में चल रहे काम में हुई लापरवाही किसी की जान ले सकती है। यही हुआ। नाला सफाई हुई तो उसके ऊपर से हटाए ढक्कन वापस नहीं लगाए। अमर उजाला ने चेताया पर नहीं चेते। सोते रहे और उनकी इस नींद ने एक युवक की जान ले ली। बाइक सवार युवक बाइक समेत इस खुले नाले में गिर गया और उसकी मौत हो गई। सवाल यह है कि सिस्टम की इस जानलेवा लापरवाही का कौन जिम्मेदार है? आनन फानन में नाले पर ढक्कन लगाकर अपनी करतूत पर तो पर्दा डालने की कोशिश की गई पर क्या इससे उस घर का चिराग दोबारा रोशन हो सकेगा।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के चंद्र नगर गली नंबर-3 में रमेश सैनी का परिवार रहता है। उनके बेटे दिलीप सिंह सैनी की सुपर बाजार में मोबाइल मरम्मत की दुकान है। दिलीप के परिवार में मां रूपा देवी, पत्नी सुषमा, तीन साल का बेटा लव और ग्यारह माह की बेटी खुशी है। दिलीप के भाई कमल सैनी ने बताया कि दिलीप सिंह रोज की तरह गुरुवार सुबह दुकान पर गए। गुरुवार रात करीब ग्यारह बजे वह दुकान बंद कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। उनके साथ बाइक पर एक युवक और सवार था। ताड़ीखाना चौराहे के पास नगर निगम के कर्मचारियों ने नाले की सफाई करने के बाद इसे खुला छोड़ दिया था। चूंकि यहां यह नाला सड़क के बीचों बीच निकल रहा है तो उस पर ढक्कन लगे हैं। वे हटाए पर वापस नहीं लगाए गए। ऐसे में दिलीप और उनका साथी बाइक समेत इसमें गिर गए। आस पड़ोस के लोगों ने दोनों को निकाल कर अस्पताल भिजवाया लेकिन देर रात दिलीप की मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि परिवार की ओर से इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी। शुक्रवार रात ही जानकारी हो पाई है। उधर, दूसरे युवक की भी हालत खराब है।
विज्ञापन

यदि चेताने पर लगा देते ढक्कन तो न जाती दिलीप की जान
25 फरवरी के अंक में ही अमर उजाला ले प्रमुखता ने यह मामला उठाया था कि शहर में बिना योजना के काम हो रहा है। सड़कें खोद कर छोड़ दी जाती हैं। नाले खुले पड़े हैं। उसी नाले और ढक्कन का फोटो प्रकाशित कर हाकिमों को जगाने की कवायद की पर उनकी कुंभकर्णी नींद नहीं टूटी। यदि टूट जाती और यह ढक्कन तत्काल लगा दिया जाता तो दिलीप की जान न जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

मासूमों के आंसुओं का कौन देगा जवाब
तीन साल के बेटे लव और 11 माह की खुशी को तो ठीक से यह पता भी नहीं है कि क्या हो गया है। उनकी दुनिया वीरान हो गई है। हां, लव अपनी मां और अन्य परिजनों का रोना देखकर अवश्य रो रहा है। आखिर इन मासूमों के, दिलीप के परिजनों के इन आंसुओं का जवाब कौन देगा। क्या वे आला अधिकारी जवाब देंगे जो यह देखते ही नहीं कि शहर में क्या हो रहा है। हर जगह विकास कार्यों की बात कहकर इस तरह की लापरवाही हो रही है जो जानलेवा साबित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed