फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bike collides with Nilgai on highway, two policemen injured

Moradabad News: हाईवे पर नीलगाय से टकराई बाइक, दो सिपाही घायल

Mon, 03 Nov 2025 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 03 Nov 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with Nilgai on highway, two policemen injured
कुंदरकी में मुरादाबाद आगरा नेशनल हाईवे पर हादसे में गंभीर घायल हेड कांस्टेबल सुखनंदन गंगवार सं
कुंदरकी। मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर हुसैनपुर की पुलिया के पास रविवार की दोपहर पुलिस कर्मियों की बाइक अचानक सामने आई नीलगाय से टकरा कर गिर गई। इस हादसे में कुंदरकी थाने की कस्बा पुलिस चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल सुखनंदन गंगवार और कांस्टेबल भाई सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया
विज्ञापन

घायलों को पहले सीएचसी पर लगाया। यहां पर प्राथमिक देने बाद हेड कांस्टेबल सुखनंदन गंगवार के सिर में गंभीर चोट होने की वजह से मुंह और कानों से खून निकलने पर हालत बिगड़ने लगा तो आनन फानन में ही बेहतर इलाज के लिए मुरादाबाद को रेफर कर दिया लेकिन रविवार होने की वजह से डॉक्टरों के नहीं मिलने पर हेड कांस्टेबल को इलाज के लिए बरेली ले जाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भी पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। हेड कांस्टेबल के परिजनों को भी हादसे की जानकारी देकर अवगत कराया गया है। वहीं घायल कांस्टेबल भाई सिंह से बाइक को चला रहा था लेकिन हेल्मेट पहनने की वजह से उसके सिर में गंभीर चोट नहीं आई है। आकस्मिक हादसे से थाने के पुलिस कर्मियों में खलबली मची रही। थाना प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि दोनों पुलिस कर्मी रविवार की दोपहर परीक्षा ड्यूटी करने के बाद मुरादाबाद से कुंदरकी को लौट रहे थे तभी हाईवे पर ग्राम हुसैनपुर के पास हादसे में घायल हुए है जिनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

हाईवे पर रविवार की शाम कुंदरकी में सैफियो वाली पुलिया के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से नगर की वृद्धा असगरी के काफी चोटें आई हैं जिनका इलाज निजी अस्पताल में कराया गया है। वृद्धा दवाई लेने के लिए गई। हादसा होने पर वृद्धा के परिजनों ने बाइक चालक को पकड़ लिया जिससे खूब नोकझोंक भी हुई। इस दौरान लोगों की भीड़ भी जमा हो गई थी।

कुंदरकी में मुरादाबाद आगरा नेशनल हाईवे पर हादसे में गंभीर घायल हेड कांस्टेबल सुखनंदन गंगवार  सं

कुंदरकी में मुरादाबाद आगरा नेशनल हाईवे पर हादसे में गंभीर घायल हेड कांस्टेबल सुखनंदन गंगवार सं

कुंदरकी में मुरादाबाद आगरा नेशनल हाईवे पर हादसे में गंभीर घायल हेड कांस्टेबल सुखनंदन गंगवार  सं

कुंदरकी में मुरादाबाद आगरा नेशनल हाईवे पर हादसे में गंभीर घायल हेड कांस्टेबल सुखनंदन गंगवार सं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed