फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   bihar resident labour worker stuck in moradabad

मुरादाबाद के हॉटस्पॉट एरिया में फंसे बिहार के 484 श्रमिक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
bihar resident labour worker stuck in moradabad
मुरादाबाद। देश के अलग अलग हिस्सों और प्रदेशों में फंसे श्रमिकों की स्पेशल ट्रेनों से घर वापसी कराई जा रही है, लेकिन मुरादाबाद के हॉट स्पॉट गलशहीद क्षेत्र में फंसे बिहार के 484 श्रमिक घर लौटने के लिए आस में अफसरों के दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। मजदूरों का कहना है कि उनके पास न राशन बचा और न ही पैसा है। सभी श्रमिक भूखे प्यासे हैं। इनमें से तीन मजदूर शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचे और उन्होंने आपबीती सुनाई। उनका कहना है कि वह घर जाना चाहते हैं। लेकिन उन्न्हें कोई मदद नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

बिहार के पूर्णिया जनपद के अलग अलग गांवों के रहने वाले 484 श्रमिक लॉक डाउन से पहले मेहनत मजदूरी करने मुरादाबाद आए थे। इनमें कोई रिक्शा चलाता था तो कोई कारखाने में कार्य करता था, लेकिन लॉक डाउन में सब कुछ बंद हो गया है। जब से ये लोग गलशहीद क्षेत्र के असालतपुरा में अलग अलग जगह रह रहे हैं। इनमें से तीन श्रमिक शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। इन्होंने ने बताया कि कुछ लोगों ने इन्हें सलाह दी थी कि सभी श्रमिकों की एक फाइल बनाकर तैयार की जाए। जिस पर श्रमिक का नाम, मोबाइल नंबर और उसका पता अंकित किया गया। पिछले इन तीन से ये मजदूर चक्कर काट रहे हैं। लेकिन अभी तक कोई मदद नहीं मिल पाई है। एक दफ्तर से दूसरे दफ्तर के बीच घूम रहे हैं। मजदूरों का कहना है कि उनका राशन और पैसा खत्म हो चुके हैं। कुछ दिन तक लोगों और प्रशासन की ओर से राशन मिला। लेकिन उन्होंने भी मदद करना बंद कर दिया है। मजदूरों का कहना है कि वह अपने घर जाना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि एक बार घर चले जाएं। इसके बाद कभी लौट कर नहीं आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed