फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bhakiyu officials protested regarding the demands of the farmers.

Moradabad News: भाकियू पदाधिकारियों ने किसानों की मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu officials protested regarding the demands of the farmers.
बिलारी। भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों ने किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर शनिवार दोपहर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम को नौ सूत्री ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।
विज्ञापन

शनिवार सुबह नगर में भाकियू टिकैत के कैंप कार्यालय पर भाकियू की ब्लॉक और तहसील इकाई की संयुक्त बैठक हुई। इसमें यूनियन के पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं का ज्ञापन ब्लॉक मुख्यालय पर जाकर देने का निर्णय लिया। बीडीओ के ब्लॉक मुख्यालय पर न होने पर सभी पदाधिकारी तहसील मुख्यालय पहुंचे। यहां भाकियू टिकैत के बिलारी तहसील अध्यक्ष रनवीर सिंह यादव और ब्लॉक अध्यक्ष हाजी माजिद अंसारी के संयुक्त नेतृत्व में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। वहीं एसडीएम को किसानों की मांगों का नौ सूत्री ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने बिलारी ब्लॉक कार्यालय में भाकियू पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान न मिलने, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के आवेदनों पर निर्धारित समय सीमा में ब्लॉक कर्मियों द्वारा अपनी जांच रिपोर्ट न लगाने, जनजीवन मिशन के तहत भूमिगत वाटर पाइप लाइन बिछाने के दौरान अनेक ग्रामों की आबादी में खोदी गई सड़कें अभी तक ठीक न कराने, ग्रामों में कीटनाशक दवाई का जरूरत के अनुसार छिड़काव न कराने, चांदपुर गनेश और चितेरी गांव में जलभराव की समस्या का समाधान न कराने आदि समस्याएं बताई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बिलारी चीनी मिल पर बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान शीघ्र दिलाए जाने, किसानों को खाद, बीज और कीटनाशक आदि के लिए पर्याप्त सब्सिडी दिलाने, देहात के विद्युत उपभोक्ताओं को निर्धारित शेड्यूल की पूरी बिजली दिलाने आदि मांगें कीं। मौके पर रनवीर सिंह यादव, हाजी माजिद अंसारी, अभिनव चौधरी, डॉ. अनीस अहमद, जितेंद्र बालियान, प्रेमपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, अमित चौधरी, अनुज कुमार, राजकुमार यादव, अनीस अहमद, लखपत सिंह, जेपी सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि मुख्य थे। एसडीएम विनय कुमार सिंह ने भाकियू कार्यकर्ताओं को उनकी सभी मांगें शीघ्र पूरी कराने का आश्वासन दिया।

फोटो परिचय-02,03
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed