फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bhakiyu Mahashakti protested against corruption at the Divisional Commissioner's office.

Moradabad News: भाकियू महाशक्ति ने भ्रष्टाचार को लेकर मंडलायुक्त कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Mahashakti protested against corruption at the Divisional Commissioner's office.
मुरादाबाद। भाकियू महाशक्ति ने भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर मंडलायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि रामपुर जिले के तहसील मिलक ने खनन वालों से सांठ - गांठ कर लिया है। इसी प्रकार संभल जिले के एक एसडीएम की स्थिति है। किसान नेताओं ने दोनों अधिकारियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में मंगलवार की दोपहर किसान नेताओं ने मंडलायुक्त कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि रामपुर की तहसील मिलक में तैनात एसडीएम की खनन माफिया से मिलीभगत है। धारा 24 के आदेश के तहत किसान की भूमि की नाप कर पैसे की मांग करते हैं। इसी प्रकार संभाल तहसील के गांव रुदायन में गाटा संख्या 70 पर 67 की कार्रवाई होने बावजूद भी एसडीएम ने साठगांठ कर जमीन पर कब्जा करा दिया है। संभल जिले में हो रहे अवैध खनन को लेकर भी लिखित शिकायत की गई थी। दोनों अधिकारियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई होनी चाहिए। इस मामले में किसान नेताओं ने ज्ञापन भी दिया। प्रदर्शन में राष्ट्रीय सचिव सत्येंद्र सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष बंटी सिंह लोधी, प्रदेश महामंत्री सुनील सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद इदरीश, पूर्वी प्रदेश अध्यक्ष दिनेश तिवारी, जिला अध्यक्ष रामपुर लालाराम गंगवार, रामपुर राजेंद्र उर्फ राजू, सुमित जादौन, मुरादाबाद जिला अध्यक्ष सुनेपाल सहित अन्य किसान नेता मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed