फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bhakiyu angry over crops getting damaged in Khadar due to dirty water

Moradabad News: गंदे पानी से खादर में फसलें खराब होने पर भाकियू नाराज

Fri, 18 Apr 2025 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 18 Apr 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu angry over crops getting damaged in Khadar due to dirty water
कांठ। नगर से हर रोज निकलने वाले पानी से खादर क्षेत्र के किसानों की फसलें खराब होने पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने नाराजगी जताई है। किसानों ने पानी के निस्तारण को नाला बनवाने की मांग उठाते हुए एसडीएम को छह सूत्रीय ज्ञापन दिया है। साथ ही मांग पूरी नहीं पर जल्द ही आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को भाकियू टिकैत के तहसील अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारी, कार्यकर्ता व किसान एकत्र होकर कांठ तहसील पहुंचे। यहां किसानों ने एसडीएम संत दास पंवार से मिलकर समस्याओं और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की। प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिमी यूपी चौधरी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि कांठ नगर से हर रोज निकलने वाला गंदा पानी क्षेत्र के जंगल में फैल रहा है, जिससे किसानों की हजारों बीघा फसलें खराब हो रही हैं। अनेकों बाद पानी का निस्तारण कराने के लिए नाला बनवाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। किसानों ने कहा कि यदि जल्द ही खेतों में फैल रहे पानी का निस्तारण नहीं कराया गया तो भाकियू उग्र आंदोलन करेगी। भाकियू ने कृषि फीडरों पर दो सिफ्ट में दी जा रही बिजली आपूर्ति अपर्याप्त बताते हुए एक सिफ्ट में दिलाने, घरों में लदे खराब बिजली मीटरों को बदवाने, नहरों में सिंचाई के लिए पानी टेल तक दिलाने, कांवड़ पथ मार्ग पर गांव गांवड़ी, टांडा, शेरपुर, रुस्तमपुर आदि में सड़क के किनारे कूड़ा डालने से अतिक्रमण होने और यहां कूड़े में पॉलीथीन, कांच आदि होने से खेतों की मिट्टी खराब होने पर इसका निस्तारण करवाने और सभी सरकार केंद्रों पर गेहूं की तौल निरंतर कराने की मांग करते हुए एसडीएम को ज्ञापन दिया। इस अवसर पर भाकियू युवा जिला उपाध्यक्ष हैप्पी विश्नोई, तहसील प्रभारी सियाराम विश्नोई, ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, अंश चौधरी, समरपाल सिंह, ओमराज सिंह, ओमप्रकाश सिंह, रणजीत सिंह, अजय कुमार, सलीम अहमद, नसीम अहमद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed