{"_id":"5e6a29008ebc3ea7f15de92e","slug":"before-suicide-man-live-on-facebook-in-sambhal","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या से पहले फेसबुक पर खुद को लिया लाइव, आग लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्या से पहले फेसबुक पर खुद को लिया लाइव, आग लगाकर जान दी
Thu, 12 Mar 2020 09:25 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 12 Mar 2020 09:25 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी स्थित वैष्णो विहार फेज-5 में मुरादाबाद की निजी एक्सपोर्ट फर्म के कर्मचारी विशाल शर्मा (30) ने घरेलू कलह से ऊबकर जान दे दी। उसने गुरुवार को दिन में ढाई से तीन बजे के बीच अपने घर को बंद करके एक कमरे में खुद को आग लगा ली। पुलिस तथा मोहल्ले वाले जब तक अंदर पहुंचे वह जल चुका था तब उसकी अंतिम सांसें चल रहीं थीं।
विज्ञापन
पुलिस ने एंबुलेंस से तत्काल उसे सरकारी अस्पताल भेजा जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। आत्महत्या से पहले विशाल ने गुरुवार की दोपहर पति-पत्नी के विवाद के समझौते का एक स्टांप पेपर अपलोड किया है। इसके बाद अपनी मृत्यु से कुछ पल पहले तक खुद को फेसबुक पर लाइव किया।
विज्ञापन
यह लाइव 7.24 मिनट है। इसमें सबसे पहले विशाल ने पत्नी को कॉल लगाई। कॉल रिसीव नहीं हुई तो इसका जिक्र करते हुए अपने लाइव में वह कहता है कि आज हमसे दगा करने वाले हमें बर्बाद करने वाले हमारा फोन नहीं उठा रहे है। कंटीन्यू दूसरे कॉल पर व्यस्त हैं। फिर वह किसी ढाका जी को संबोधित करते हुए लाइन पर बने रहने को कह कर यह कहते हैं कि बहुत गुड न्यूज पांच मिनट के अंदर देता हूं।
विज्ञापन
इसी वीडियो में उनने किसी को सर कह कर तीसरी कॉल लगाई और कोतवाली पुलिस का नंबर मांगा और कहा कि सर, शायद चंदौसी की सबसे बड़ी न्यूज है। वेट ऑन ली टू मिनट। यह लाइव जो भी देख रहे थे इसमें से ही किसी ने विशाल के परिजनों को फोन किया। इसके बाद उसने होली के दिन का एक और वीडियो अपलोड किया है। इसमें वह साले और ससुर को जिम्मेदार बताकर कहता है कि उसके पास जिंदगी खत्म करने के अलावा कोई चारा नहीं है। यह भी पता लगा कि उसने किसी अधिकारी को फोन कॉल करके खुद की आत्महत्या के बारे में अवगत कराया है।
इसी के बाद चंदौसी के कोतवाली पुलिस को वह मोबाइल नंबर मिला जिसके जरिए विशाल ने आत्महत्या के संबंध में कॉल की थी। जब यह मोबाइल नंबर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह को मिला तो उन्होंने तत्काल विशाल को कॉल मिलाई। विशाल ने खुद की जिंदगी खत्म करने की बात कही। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने उसे समझाया पर वह नहीं माना।
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक फोन पर कॉल जारी रखी और बातचीत करते करते विशाल के घर पहुंच गए। घर अंदर से बंद था। बाहर भीड़ थी और धुआं उठ रहा था। घर को खुलवाने के लिए आधा घंटे जद्दोजेहद रही। दरवाजा और खिड़की तोड़ने में लगे रहे। दरवाजा नहीं टूटा तो एक मासूम को शीशा तोड़कर अंदर भेजा।
युवक ने खुद को आग के हवाले कर लिया था। कुछ ही देर में उसका अधिकतर शरीर जल गया। पुलिस और मोहल्ले वालों ने एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। अस्पताल पहुंचते-पहुंचते युवक ने दम तोड़ दिया। विशाल का दस वर्ष पहले प्रेम विवाह हुआ था। पत्नी प्रगति के साथ वंश (9) और दक्ष (6) दो बच्चे हैं। उसकी ससुराल चंदौसी आवास विकास में ही है। पुलिस ने शव को पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम को भेजा है।