फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Beer shop salesman dies after being hit by a dumper

Moradabad News: डंपर की टक्कर से बियर की दुकान के सेल्समैन की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Beer shop salesman dies after being hit by a dumper
भगतपुर (मुरादाबाद)। क्षेत्र के चक कचनाल के मोड़ के पास मंगलवार रात उधौपुरा पूर्वी निवासी दीपू (24) को डंपर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए भोजपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दीपू भगतपुर क्षेत्र के बहेड़ी रोशनपुर गांव स्थित बियर की दुकान पर सेल्समैन था। 15 दिन पहले ही दीपू की शादी हुई थी। विवाह हुआ था। परिजनों के अनुसार मंगलवार की रात करीब 8:30 बजे दीपू बियर की दुकान पर मौजूद था। उसने कुछ समय बाद वहां से शादी समारोह में जाने की बात कह कर बाइक से निकला था। बताया कि जैसे ही वह चक कचनाल के पास मोड़ के नजदीक पहुंचा था। इसी दौरान भोजपुर की ओर से आ रहे डंपर उसकी बाइक टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगने से दीपू गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोजपुर भिजवाया जहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दीपू तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत से उसकी पत्नी गुड्डी एवं मां ऊषा देवी सहित परिजनों रो-रोकर बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगतपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि दीपू के पिता नवल किशोर की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीसीटीवी एवं अन्य माध्यमों से डंपर को पकड़ लिया है। उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्टमार्टम कराने के बाद दीपू का शव परिजनों को साैंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed