फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   beema ghotala

मुर्दे का पता लगाने वाले को मिलते थे एक लाख

Sat, 25 Jun 2016 12:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sat, 25 Jun 2016 12:00 PM IST
विज्ञापन
beema ghotala
बीमा घोटाले का आरोपी
करोड़ों रुपये का बीमा घोटाला करने वाले गिरोह ने एक मुर्दे की कीमत एक लाख रुपये रखी थी। गैंग के कुछ सदस्य गांव - गांव घूमकर ऐसे लोगों की सूची तैयार करते थे। जिनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


इसके बाद इन परिवार को विश्वास में लेने के लिए उन्हें बताते थे कि वह सरकारी विभाग से आए हैं और सरकार ने मृतकों के परिवारों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक मदद करने के लिए योजना चलाई है। उसके लिए दस्तावेज और मृतक का जिंदा हालत के पुराने फोटो चाहिए। झांसे में आकर लोग उन्हें कागजात दे देते थे। इसके बाद ये लोग उसकी पालिसी कराकर क्लेम ले लिया करते थे। 
विज्ञापन


इस गिरोह के झांसे में आने से बचे एक व्यक्ति ने बताया कि राजवीर सिंह और हरिओम सैनी कांशीराम नगर में कई साल पहले आकर बसे थे। यहां से ही इन्होंने अपनी दुकान चलानी शुरू की थी। उसने बताया कि उससे भी कहा गया था कि अगर उन्हें गांव या जान पहचान में किसी व्यक्ति की मृत्यु हो गई है तो उसकी जानकारी व डिटेल लेकर आएं। उसके दस्तावेज व फोटो लाकर दे तो उन्हें भी एक लाख रुपये मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही मृतक के परिवार को भी मदद दी जाएगी। लेकिन ये बात केवल हम तीनों के बीच रहनी चाहिए। आप को रकम मिल जाएगी। बाकी सभी काम हम खुद कर लेंगे। उन्होंने बताया कि सुबह से शाम और शाम से रात तक इन आरोपियों के घरों पर इसी तरह की भीड़ लगी रहती थी। हरिओम के गिरफ्तार होते ही राजवीर भी फरार हो गया है। 


भाजपा नेता का यार है बीमा घोटाले का फरार मास्टरमाइंड - मुर्दों का बीमा कराकर करोड़ों रुपये का क्लेम हड़पने के खेल का मास्टरमाइंड राजवीर सिंह जिले के एक भाजपा नेता का बेहद करीबी बताया जा रहा है। पुलिस जांच में पता चला है कि फरार राजवीर सिंह मामला खुलने के बाद पहले भाजपा नेता की शरण में पहुंचा था। इसके बाद से वह गायब है।

पुलिस की तहकीकात में पता चला है कि फर्जीवाड़ा करके करोड़ों रुपये का क्लेम हड़पने वाले हरिओम सैनी और राजवीर के भाजपा नेता से गहरे रिश्ते हैं। नेताओं का इनके घर आना जाना था। पुलिस को पता चला है कि हरिओम सैनी की गिरफ्तारी के बाद फरार हुआ राजवीर सिंह मूल रूप से रामपुर के मिलक थाना क्षेत्र में बस्तौर गांव का रहने वाला था। इस खेल में शामिल होने से पहले उसकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी।


उसने कांशीराम नगर में गरीबों को फ्री मिलने वाला मकान लिया था। लेकिन बाद में इस घर को उसने लग्जरी फ्लैट  में तब्दील कर दिया। पुलिस का कहना है कि जैसे - जैसे फर्जीवाड़े के धंधे ने गति पकड़ी, राजवीर के घर कार, एसी और ऐश- आराम की तमाम सुविधाएं जुटती चली गईं। पुलिस का कहना है कि इस दौरान राजवीर की भाजपा नेता से नजदीकियां बढ़ती चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed