फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Beef served in famous hotel

नामचीन होटल में बीफ परोसने पर आधी रात हंगामा 

Wed, 04 May 2016 12:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Wed, 04 May 2016 12:31 PM IST
विज्ञापन
 Beef served in famous hotel
beaf
दिल्ली रोड पर स्थित एक नामचीन होटल में सोमवार को आधी रात डिनर में बीफ परोसने का आरोप लगाकर दिल्ली के एक कैटरर ने हंगामा किया। होटल में ठहरे कारोबारी ने खाने में बीफ बताकर पहले होटल स्टाफ को जमकर खरी-खोटी सुनाई फिर पुलिस बुला ली।
विज्ञापन


होटल में गोमांस परोसे जाने का शोर मचा तो बाकी ग्राहक भी कमरों से बाहर आ गए। होटल पहुंची पुलिस ने जांच के लिए मीट के सैंपल ले लिए। कारोबारी की तहरीर पर पुलिस ने होटल मैनेजमेंट के खिलाफ खाने में प्रतिबंधित गोमांस परोसने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


नई दिल्ली में छतरपुर निवासी कारोबारी राजेश्वर माथुर सोमवार को अपनी पत्नी के साथ दिल्ली रोड स्थित एक नामचीन होटल में पहुंचे और एक रूम बुक कराया। रात में करीब बारह बजे दंपति ने होटल के रूम में ही खाना और ड्रिंक्स का आर्डर दिया। लेकिन खाना आने पर कारोबारी ने खाने में बीफ होने की बात कहकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामा होने पर होटल स्टाफ इकट्ठा हो गया। कारोबारी ने खाने में प्रतिबंधित गोमांस परोसे जाने की शिकायत 100 नंबर डॉयल करके पुलिस कंट्रोल रूम में कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह हंगामे को शांत करके मीट को कब्जे में ले लिया।

पूरी रात इसे लेकर होटल और पाकबड़ा थाने में गहमागहमी रही। मामला नामचीन होटल से जुड़ा था लिहाजा पुलिस पहले तो मामले को टालती रही लेकिन बाद में एफआईआर दर्ज कर ली गई।  उधर, होटल के एक डायरेक्टर का कहना है कि हंगामा करने वाले राजेश्वर माथुर दिल्ली में कैटरर हैं और शराब के नशे में साजिश के तहत झूठे आरोप लगाकर हंगामा किया।


ताकि होटल से उनका टाईअप हो सके। बकौल डायरेक्टर पहले कैटरर ने रात दो बजे रूम में ड्रिंक्स और खाना मांगा फिर थोड़ी से देरी होने पर भड़क गया। होटल डायरेक्टर का कहना है कि उन्होंने भी राजेश्वर माथुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed