फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   beaten the team that went to sanitization

सैनिटाइजेशन टीम के साथ मारपीट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
beaten the team that went to sanitization
मुरादाबाद। दीनदयाल नगर में सैनिटाइजेशन करने गई टीम के साथ स्थानीय लोगों द्वारा मारपीट की घटना सामने आई है। टीम के सदस्यों को लाठी-डंडों से पीटा गया। जूते से भी मारा गया। इस घटना को लेकर नगर निगम के सफाई कर्मचारियों में खासा रोष देखने को मिला। नगर निगम कर्मचारी यूनियन के लीडर व टीम सुपरवाइजर ने थाना सिविल लाइन में इस घटना को लेकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

टीम के सुपरवाइजर लल्ला बाबू द्राविड का कहना है कि एक हफ्ते पहले दीनदयाल नगर के फेस-1 में टीम सैनिटाइजेशन का काम करने गई थी। इसी बीच घर के बाहर चारपाई पर किसी के कपड़े सूख रहे थे। सैनिटाइज करते समय कपड़ों पर सैनिटाइजर चला गया। इस पर टीम के साथ कुछ कहासुनी हो गई। एक हफ्ते बाद टीम फिर से फेस-1 में सैनिटाइजेशन कर रही थी कि अचानक स्थानीय निवासी मनोज व उनकी पत्नी घर से लाठी-डंडे लेक र आ गए। टीम के साथ मारपीट करने लगे। टीम पर हमले की खबर सुनकर क्षेत्र के सुपरवाइजर लाखन सिंह भी पहुंच गए और बीच बचाव करने लगे। लल्ला बाबू का आरोप है कि दंपती ने लाखन सिंह को भी डंडों व जूतों से मारा। घटना की सूचना जब लल्ला बाबू को हुई तो उन्होंने तत्काल थाना सिविल लाइन की पुलिस को सूचित किया। इस पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। लल्ला बाबू की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मनोज को शांति भंग में 151 के तहत चालान भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed