मुरादाबाद बार चुनाव: 21 पदों के लिए 2423 अधिवक्ता कर रहे मतदान, 30 जुलाई को होगी मतगणना
मुरादाबाद में बार चुनाव के लिए मंगवार को मतदान जारी है। सुबह दस बजे से तहसील में वोटिंग के लिए वकीलों की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। मतगणना बुधवार (30 जुलाई) को होगी।
विस्तार
मुरादाबाद दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के वार्षिक चुनाव के लिए 2423 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। अध्यक्ष, महासचिव समेत 21 पदाधिकारियों के लिए मतदान सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक होगा। एल्डर्स कमेटी और चुनाव समिति ने मतदान की पूरी तैयारियां पहले की कर ली थी।
दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के चुनाव में 21 पदों के लिए 76 प्रत्याशी मैदान में हैं। अध्यक्ष पद के इस बार दो ही प्रत्याशी अमीरुल हसन जाफरी और आनंद मोहन गुप्ता मैदान में हैं। पिछले कई वर्षों में यह मौका आया है जब अध्यक्ष पद के लिए केवल दो ही प्रत्याशी आमने सामने हैं।
एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन रामा शंकर ने बताया कि बार सभागार के सामने एसपी गुप्ता भवन में पहली मंजिल पर मतदान के लिए 35 बूथ बनाए गए हैं। एक बूथ वृद्ध और दिव्यांग अधिवक्ताओं के लिए भूतल पर ही बनाया गया है। मतदान सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा।
सभी मतदाताओं को बार काउंसिल द्वारा जारी सीओपी नंबर (आईडी) या दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी मुरादाबाद का पहचान पत्र लाना अनिवार्य किया गया है। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष, महासचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव के तीन पद, सीनियर कार्यकारिणी सदस्य के छह पद समेत जूनियर कार्यकारिणी सदस्य के छह पदों के लिए मतदान होगा। बुधवार की सुबह 10 बजे से मतगणना होगी।
हर मतदाता को मिलेंगे आठ बैलेट पेपर
हर मतदाता को आठ बैलेट पेपर मिलेंगे। प्रत्याशी के नाम के आगे सही का निशाना लगाना होगा। मतदान के अंदर कोई भी मतदाता फोटो नहीं खींचेगा। मतदान के कारण मंगलवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।
मतदान कराने में इनकी रहेगी भूमिका
एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन रमाशंकर, सदस्य विजय गुप्ता, सुभाष चंद्र गर्ग, सुधीर गुप्ता और महेश चंद्र त्यागी मतदान के दौरान मौजूद रहेंगे। चुनाव समिति के नरेंद्र सिंह चौहान, शमशेर सिंह, जगदीश चंद्र मिश्रा, संजय सक्सेना, विशाल कांत, मनोज कुमार गुप्ता, अरशद परवेज, विवेक शर्मा, रमेश सिंह आर्य, कपिल विश्नोई, अनिल कुमार चौहान, सतीश कुमार विश्नोई, संजय यादव, सोनू पाल, आसिम, उस्मान अली, संदीप खन्ना, रामवीर सिंह मतदान कराने में भूमिका निभाएंगे।
यह हैं मैदान में
अध्यक्ष पद : आनंद मोहन गुप्ता, अमीरुल हसन जाफरी।
महासचिव पद : अब्दुल रहमान, आशकार हुसैन, कपिल गुप्ता, कुलभूषण सक्सेना, दिनेश चंद तिवारी, प्रभात सिंघल, राजीव चौधरी, राजेश कुमार, शरमिताभ सिन्हा, मुख्त्यार हुसैन।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद : संजीव राघव, अंजार हुसैन, अरविंद मोहन मल्होत्रा, अवनेश कुमार वर्मा, देशराज शर्मा।
कोषाध्यक्ष पद : अजय बंसल, आसिफ सैफी, पारुल अग्रवाल, मो. आमिल, सीता सैनी।
कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद : आसिफ अतीक, खलील अहमद, पुनीता चौहान, मो. शफी, लक्ष्मण सिंह, सचिन शर्मा।