{"_id":"5d89319f8ebc3e013c6cb750","slug":"bank-officers-strike-called-off-city-news-mbd323270624","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक की हड़ताल स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक की हड़ताल स्थगित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। सरकार द्वारा बैंकों के विलय के खिलाफ बैंककर्मी लगातार विरोध कर रहे हैं। इसी के तहत 25 सितंबर से सामूहिक हड़ताल पर जाने की रणनीति बनाने में लगे थे। सोमवार को इलाहाबाद बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय में सभी बैंक अधिकारियों ने हड़ताल को सफल बनाने के लिए मंथन भी किया था, लेकिन सोमवार शाम को आए निर्देश के बाद बैंक कर्मियों ने हड़ताल को स्थगित करने का निर्णय लिया।
चार अधिकारी संगठन आल इंडिया बैंकिंग ऑफिसर्स कान्फीडरेशन (एआईबीओसी), आल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन, इंडियन नेशनल बैंक ऑफिसर्स कांग्रेस और नेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ बैंक ऑफिसर्स ने मिलकर हड़ताल का आह्वान किया था। सिंडिकेट बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन की क्षेत्रीय सचिव सुरभि शर्मा ने बताया कि मंगलवार से सभी बैंक की शाखाओं से संपर्क अभियान चलाने की योजना थी, ताकि हड़ताल में सभी अधिकारी मौजूद रहें। बुधवार को कोई भी क्षेत्रीय कार्यालय, मंडलीय कार्यालय और कोई भी शाखा नहीं खुलने देने पर विचार किया गया था। इसमें 25 सितंबर को इलाहाबाद बैंक के मंडलीय कार्यालय में प्रदर्शन भी शामिल था। हड़ताल 26 सितंबर से होनी थी। इसमें विलय के अलावा चार अन्य मांगें भी थीं, लेकिन सोमवार देर शाम वित्त मंत्रालय के सकारात्मक रुझान आने के बाद अभी हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है।