{"_id":"5f4c08178ebc3e3d027e2fd0","slug":"bank-manager-family-members-demand-to-investigate-his-suicide-city-news-mbd360942044","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक प्रबंधक के परिजनों ने दी पुलिस को तहरीर, कहा मौत की हो जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक प्रबंधक के परिजनों ने दी पुलिस को तहरीर, कहा मौत की हो जांच
विज्ञापन
पाकबड़ा। कोरोना पॉजिटिव वरिष्ठ प्रबंधक द्वारा कोविड सेंटर की छठी मंजिल से कूदकर जान देने के मामले में अब परिजनों ने कार्रवाई की मांग की है। उनके परिजनों ने रविवार को थाना पाकबड़ा पुलिस को तहरीर देकर अपनी रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की हैं। कहा कि प्रबंधक को कोई तनाव नहीं था। पुलिस ने परिजनों को जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया हैं।
रामगंगा बिहार निवासी प्रथमा बैंक की मुख्य शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक (एकाउंट) राजेश कुमार सिंह कोरोना संक्रमित हो गये थे। 25 अगस्त को उन्हें टीएमयू में भर्ती कराया गया था। वह हाइपरटेंशन और डायबिटीज के भी मरीज थे। अस्पताल में छठी मंजिल पर प्राइवेट वार्ड में उनका इलाज चल रहा था। गुरुवार को बैंक प्रबंधक ने छठी मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली थी। इस बाबत अस्पताल प्रबंधक ने एक वीडियो भी दिखाया है जिसमें वह कूदते हुए नजर आ रहे है। दावा है कि इस वीडियो में पुष्टि हो रही है कि उन्होंने आत्महत्या की। उधर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। रविवार को राजेश कुमार पत्नी अनुराधा सिंह, उनके भाई विनय कुमार आदि कई अन्य लोग थाने पर पहुंचे और अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाकर जांच की मांग की हैं। बैंक प्रबंधक की पत्नी अनुराधा सिंह ने कहा कि उनके पति को कोई तनाव नहीं था। वह लगातार घर पर फोन करके अस्पताल से ले जाने को कह रहे थे। उन्होंने कहा मामले की जांच की जानी चाहिये और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिये। । पाकबड़ा थाना प्रभारी रजनी द्विवेदी ने बताया की मामले की जांच की जा रही हैं। पुलिस जांच के बाद एक्शन करेगी। सीओ हाइवे रामसागर ने बताया की परिजनों ने तहरीर दी हैं। मामले की जांच को थाना पुलिस को कहा है। सभी तथ्यों की जांच की जायेगी।
हमारे यहां किसी स्तर पर इस मामले में कोई लापरवाही नहीं की गई है। उनका परिवार पढ़ा लिखा है। यदि कोई शिकायत थी तो वह दर्ज कराते। अस्पताल प्रबंधक से भी कभी शिकायत नहीं की।
विज्ञापन
- वीके सिंह, नोडल अधिकारी कोविड सेंटर टीएमयू