{"_id":"69a04b3c4b1756d18b0eba3e","slug":"bank-holiday-complete-your-bank-related-work-on-27th-itself-will-remain-closed-for-three-days-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bank Holiday Update: 27 को ही निपटा लें बैंक संबंधी काम, फिर तीन दिन रहेंगे बंद, एटीएम से मिल सकेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bank Holiday Update: 27 को ही निपटा लें बैंक संबंधी काम, फिर तीन दिन रहेंगे बंद, एटीएम से मिल सकेगी राहत
Thu, 26 Feb 2026 07:03 PM IST
Vimal Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: Vimal Sharma
Updated Thu, 26 Feb 2026 07:03 PM IST
सार
28 जनवरी से दो मार्च तक बैंक बंद रहेंगे। तीन दिन तक बैंक बंद होने के कारण सभी एटीएम मशीनों में धनराशि डाली जा रही है। जिससे लोगों को परेशानी नहीं हो।
विज्ञापन
तीन दिन बैंक रहेंगे बंद
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बैंक से संबंधित कोई काम हो तो सर्तक हो जाए और कल (27 फरवरी) को निपटा लें। इसके बाद 28 फरवरी से दो मार्च तक तीन दिन बैंक बंद रहेंगे। इससे लेनदेन में परेशानी हो सकती है। एलडीएम की ओर से बैंकों को एटीएम में पर्याप्त धनराशि रखने का निर्देश दिए गए हैं। होली के त्योहार को देखते हुए दो और चार मार्च को अवकाश है।
विज्ञापन
28 फरवरी को माह का चौथा शनिवार और एक मार्च को रविवार का अवकाश है। इस तरह लगातार तीन दिन बैंकों में अवकाश रहेगा। इसकी वजह से आपको बैंक संबंधी कोई काम हो तो उसे शुक्रवार को निपटा लें। इसके बाद बैंक तीन मार्च को खुलेंगे। जिले के लोगों को त्योहार में पैसे की कोई कमी न हो इसके लिए सभी एटीएम में पर्याप्त धनराशि रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
मुरादाबाद जिले में कुल 293 एटीएम हैं। गार्ड नहीं होने की वजह से 100 एटीएम केवल दिन में खुलते हैं। एलडीएम पंकज सरन ने बताया कि तीन दिन बैंक बंद होंगे। बैंकों को निर्देशित किया गया है कि एटीएम खाली न रहे। ताकि ग्राहकों को पैसे के लेनदेन में कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन