जुलूस-ए-ईद मिलादुन्नबी में डीजे और गाड़ियों पर रहेगी रोक
सार
कमेटी ने जुलूस में सभी गाड़ियों और डीजे पर रोक लगाने का निर्णय लिया।जुलूस-ए-ईदमिलादुन्नबी को लेकर हुई पहली बैठक में डीजे, छोटी बड़ी गाड़ियों, गाड़ियों से फेंके जाने वाले गैर जरूरी सामानों पर चर्चा की गई। बैठक में शामिल लोगों से अपील की गई कि वह मोहल्ले और अपने स्तर से इस रोक की सख्ती अमल कराएं। कमेटी से जुड़े शुजाअत अशरफी ने जुलूस में शामिल होने वाले लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की गाड़ी व डीजे की बुकिंग न करें।
विज्ञापन