फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   bail granted of bjp leader

पुलिसकर्मियों से मारपीट और जानलेवा हमले के आरोपी भाजपा नेता की जमानत मंजूर-00

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
bail granted of bjp leader
रामपुर। पुलिस पर जानलेवा हमला करने, मारपीट करने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में जेल में बंद भाजपा नेता एवं अधिवक्ता को कोर्ट से राहत मिल गई है। कोर्ट ने उनकी जमानत मंजूर कर ली है।
विज्ञापन

रविवार देर रात को केमरी थाने में भाजपा नेताओं और अन्य लोगों द्वारा पुलिस के साथ मारपीट के आरोप में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। आरोप था कि भाजपा नेता एवं अधिवक्ता रोहिताश मौर्य ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया था। जिसमें चार पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। घटना की रिपोर्ट दारोगा राम सजीवन मौर्य की ओर से भाजपा नेता रोहिताश मौर्य समेत 15 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

इस मामले में आरोपी भाजपा नेता एवं अधिवक्ता रोहिताश मौर्य ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से जिला जज की कोर्ट में जमानत प्रार्थनापत्र दाखिल किया था। इस पर शुक्रवार को सुनवाई हुई। बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ताओं ने तर्क दिया कि पुलिस द्वारा अधिवक्ता को झूठा फंसाया गया है और घटना का कोई पब्लिक का गवाह नहीं है। सभी गवाह पुलिस कर्मचारी हैं जबकि, अभियोजन की ओर से जमानत का विरोध किया गया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जिला जज अचल सचदेव ने रोहिताश मौर्य की जमानत मंजूर कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed