फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Baggage stolen from students' bags sent from postal parcel

डाक पार्सल से भेजे गए छात्रा के बैग से सामान चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Baggage stolen from students' bags sent from postal parcel
मुरादाबाद। एक छात्रा द्वारा डाक विभाग के माध्यम से भेजे गए तीन बैग में से एक बैग काट कर उसमें रखा करीब चालीस हजार रुपये का सामान गायब कर दिया गया। छात्रा की शिकायत के बाद भी डाक विभाग के अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। इस पर छात्रा ने डाक विभाग के अधिकारियों व डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की अवंतिका कॉलोनी निवासी प्राची यादव ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी तिरुचनापल्ली की छात्रा है। डाक विभाग से पार्सल के माध्यम से तीन बैग अवंतिका कॉलोनी अपने घर पर बहन रुचि के नाम भेजेे थे। जिनमें जरूरी सामान व उसकी किताबें आदि थे। आरोप है कि उसमें से दो बैग तो ठीक-ठाक पहुंच गए लेकिन एक बैग नीचे से कटा हुआ था। उस बैग में सिर्फ एक किताब व एक चादर थी। रुचि ने इसकी जानकारी प्राची को दी तो उसने बताया कि संबंधित बैग में कीमती साड़ियां, शर्ट, चादर, मिल्टन के फ्लास्क, किताब समेत करीब 40 हजार रुपये का सामान था। प्राची का आरोप है कि उसने इसकी शिकायत डाक विभाग के अधिकारियों से की, लेकिन उन लोगों ने भी कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। दो माह तक डाक विभाग के अधिकारियों के चक्कर लगाने के बाद भी जब समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उसने थाना सिविल लाइंस पहुंच कर डाक विभाग के अधिकारियों व डिलीवरी ब्वाय पर मिलीभगत से पार्सल में भेजा गया सामान चोरी करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया। डीएसपी दर्वेश कुमर ने बताया कि मामलेे की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मामला मेरे संज्ञान में आ चुका है। थाने में इस मामले की अब रिपोर्ट भी दर्ज हो चुकी है। पुलिस अपने स्तर से अब जांच करेगी। डाक विभाग पुलिस की जांच में हर संभव सहयोग करेगा। जिससे सही तथ्य सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीके सिंह, प्रवर डाक अधीक्षक, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed