फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   badminton player died in road accident

होनहार वैडमिंटन खिलाड़ी की हादसे में मौत

Thu, 31 Dec 2015 05:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Thu, 31 Dec 2015 05:47 PM IST
विज्ञापन
बुद्धि विहार में रहने वाले होनहार वैडमिंटन खिलाड़ी विवेक शर्मा की बुधवार रात सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बाइक से जा रहे विवेक ने अचानक सड़क पर आए बुजुर्ग को बचाने की कोशिश की लेकिन इसी कोशिश में बाइक का बैलेंस बिगड़ गया। बाइक सड़क पर गिरी और फिसलती हुई डिवाइडर में जा घुसी।
विज्ञापन



विवेक ने हेलमेट नहीं पहना था उनका सिर डिवाइडर से टकराया और खून बहने लगा। पुलिस ने तुरंत विवेक को साईं अस्पताल पहुंचाया लेकिन कुछ ही देर में इलाज के दौरान विवेक की मौत हो गई। सड़क पार कर रहे बुजुर्ग भी हादसे में घायल हो गई।
विज्ञापन




बुद्धि विहार निवासी सुरेंद्र शर्मा का बेटा विवेक शर्मा (18) आरआरके स्कूल में इंटर का छात्र था और एक होनहार वैडमिंटन खिलाड़ी था। अपने बेहतरीन खेल प्रदर्शन के चलते उसे 21 अवार्ड मिल चुके थे। जल्द वह स्टेट लेवल पर खेलने की तैयारी कर रहा था। दुर्घटना बुधवार को रात करीब नौ बजे दिल्ली रोड पर टिमिट के सामने हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



हादसे के वक्त विवेक बाइक से कहीं जा रहा था। दिल्ली रोड पर टिमिट के सामने अचानक एक बुजुर्ग उसकी बाइक के सामने आ गए। विवेक ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को बचाने की कोशिश की तो उसकी बाइक फिसल गई। दुर्घटना में विवेक और सड़क पार कर रहे सिविल लाइंस में एकता विहार निवासी राजेंद्र गुप्ता घायल हो गए।



मझोला पुलिस ने तुरंत दोनों घायलों को साईं अस्पताल पहुंचाया। लेकिन इलाज के दौरान चंद मिनटों में विवेक ने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पर अस्पताल पहुंचे विवेक के परिजन बेसुध हो गए और परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने विवेक के शव को पंचनामा भरकर साईं अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed