फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   babri demolishion case Sambhal MP Dr Shafikurrahman Barq comments saddening on CBI special cour verdict

ढांचा विध्वंस मामले पर बोले डॉ. शफीकुर्रहमान- बड़े अफसोस की बात है कि ऐसा फैसला आया

Wed, 30 Sep 2020 09:36 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 30 Sep 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
babri demolishion case Sambhal MP Dr Shafikurrahman Barq comments saddening on CBI special cour verdict
डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क

ढांचा विध्वंस मामले के सभी आरोपियों को बरी कर देने के सीबीआई के विशेष अदालत के फैसले को संभल के सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने अफसोसजनक बताया है। उनका कहना है कि बड़े अफसोस की बात है कि ऐसा फैसला आया। 

विज्ञापन


डॉ. बर्क ने कहा कि सीबीआई की अदालत के फैसले के खिलाफ अपील करने का प्रयास करेंगे ताकि न्याय बरकरार रहे। उन्होंने कहा कि अदालत ने उन लोगों को बरी कर दिया जिनकी वजह से विध्वंस हुआ था। इसके लिए लंबे समय तक मुकदमा चला। 
विज्ञापन


हमने तहरीक चलाई। लोगों ने आंदोलन किए पर बड़े अफसोस की बात है कि 28 वर्ष बाद फैसला आया और उसमें भी आरोपियों को बरी कर दिया गया। ऐसी स्थिति में मुसलमानों को चाहिए कि इंसाफ के लिए ऊपर वाले पर यकीन रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे तो उन्हें अदालत से ऐसे तारीखी फैसले की उम्मीद थी जो कि पूरे मुल्क को रोशनी देता और दुनिया को एक पैगाम जाता पर फैसले को सुनकर लोगों को तकलीफ हुई है। मायूसी आई है। हमें इंसाफ नहीं मिल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed