फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BA student wants marrige with lover

प्रेमी से शादी कराओ नहीं तो दे दो इच्छा मृत्यु

Tue, 02 Jun 2015 06:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद Updated Tue, 02 Jun 2015 06:30 PM IST
विज्ञापन
बीए की एक छात्रा सोमवार को अजीबो गरीब दरख्वास्त लेकर डीआईजी के पास पहुंची। छात्रा ने कहा कि उसकी शादी उसके प्र्रेमी के साथ करा दी जाए। यदि ऐसा नहीं हो सके तो उसे इच्छा मृत्यु की इजाजत दे दी जाए। छात्रा का आरोप है कि कोतवाली क्षेत्र में रहने वाला एक एमआर पिछले पांच साल से उसका शोषण कर रहा है। जब शादी की बात आई तो वह मुकर गया। छात्रा का कहना है कि उसकी बिरादरी की वजह से प्रेमी के घर वाले शादी को रजामंद नहीं हैं। मझोला इलाके में रहने वाली बीए की इस छात्रा का कहना है कि उसका अफेयर कोतवाली क्षेत्र में गुलजारीमल धर्मशाला रोड पर रहने वाले एमआर के साथ चल रहा था। छात्रा का कहना है कि इस दौरान एमआर के साथ उसकी नजदीकियां बढ़ीं। वह लोग अक्सर मिलते रहे। छात्रा के मुताबिक वह कोतवाली क्षेत्र में स्थित प्रेमी के घर भी आती जाती रही है। लेकिन पांच साल तक चले अफेयर के बाद अब प्रेमी शादी से मुकर गया है। छात्रा के मुताबिक दलित बिरादरी से नाता रखती है जबकि उसका प्रेमी एमआर ठाकुर है। लिहाजा प्रेमी के घर वाले इस शादी के लिए रजामंद नहीं हैं। छात्रा ने पहले डीआईजी के सामने इच्छा मृत्यु की अर्जी बढ़ाई। फिर गलती का एहसास होने पर उसने दूसरी अर्जी देते हुए कहा कि वह प्रेमी के साथ शादी करना चाहती है। डीआईजी ओंकार सिंह ने इस मामले में पुलिस को जांच करके कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। छात्रा का कहना है कि यदि उसकी शादी प्र्रेमी के साथ नहीं हुई तो वह उसे अदालत में घसीटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed