{"_id":"5cf4a2bdbdec220700634fc0","slug":"azam-khan-says-i-am-thinking-of-resigning-from-lok-sabha","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रामपुर से नवनिर्वाचित सांसद आजम खां लोकसभा से दे सकते हैं इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर से नवनिर्वाचित सांसद आजम खां लोकसभा से दे सकते हैं इस्तीफा
Mon, 03 Jun 2019 10:01 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 03 Jun 2019 10:01 AM IST
विज्ञापन
आजम खां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर के नव निर्वाचित सांसद आजम खां ने कहा कि मैं सोच रहा हूं कि लोकसभा से इस्तीफा देकर विधानसभा का चुनाव लड़ लूं। हालांकि उनके संसद से इस्तीफा देने की स्थिति में तो लोकसभा का चुनाव होगा, विधानसभा का नहीं।
ऐसे में यह कयास लगाया जा रहा है कि आजम खां 2022 में होने वाले विधानसभा का चुनाव लड़ने की बात कह रहे हैं। रामपुर में रविवार को पत्रकारों से मुखातिब आजम खां ने जिले में खास तौर पर रामपुर नगर में जन सुविधाओं की खराब स्थिति पर चर्चा करते हुए कहा कि अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं है ही नहीं।
अस्पताल में डॉक्टर ही नहीं है। हम जो अस्पताल चला रहे हैं उसे गिराने की तैयारी की जा रही है। लालपुर पुल की चर्चा करते हुए आजम खान ने कहा कि हमने इसके लिए पैसा दे दिया था, पिलर बन गए हैं बाकी का काम रुक गया है। बैराज रुका हुआ है इसका भी निर्माण पूरा होना चाहिए।
विज्ञापन
आजम ने कहा कि रामपुर में विकास के जो कार्य रुके हुए हैं उसे पूरा कराने के प्रयास जारी रहेंगे। इसके बाद बाद आजम खां ने कहा कि मैं तो यहां तक सोच रहा हूं कि पार्लियामेंट इस्तीफा देकर विधानसभा का चुनाव लड़ लूं।

उन्होंने कहा कि यह संभव है कि मैं अगला विधानसभा का चुनाव लड़ूंगा। आजम खां ने लोकसभा से इस्तीफा देकर विधानसभा का चुनाव लड़ने की बात कही है, लेकिन लोकसभा से उनके इस्तीफा देने की स्थिति में विधानसभा का चुनाव नहीं होगा।
क्योंकि वह अभी भी रामपुर नगर सीट से विधायक है। तो क्या आजम 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरने के बात कर रहे हैं। उन्होंने इसको लेकर स्थिति साफ नहीं की।
जानकारों की माने तो फिलहाल आजम खां विधानसभा की सदस्यता ही छोड़ने के मूड में हैं। अगले एक-दो दिनों के अंदर वह विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे सकते हैं।