फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Azam khan is threat to peace and democracy says naved mian

आजम से अमन और लोकतंत्र को खतरा, जिलाधिकारी है रक्षक : नवेद मियां

Fri, 17 May 2019 12:58 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 17 May 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
Azam khan is threat to peace and democracy says naved mian
आजम खां (बाएं) और नावेद मियां (दाएं) - फोटो : अमर उजाला

पूर्व मंत्री नवेद मियां ने कहा है कि आजम खां की जान को खतरा नहीं है, बल्कि आजम से लोकतंत्र को खतरा है। उन्होंने कहा कि आजम खां जिला प्रशासन पर दबाव बनाने की रणनीति पर अमल कर रहे हैं। अपनी संभावित हार को देखकर आजम खां बौखला गए हैं। उन्होंने कहा कि जब आजम खां जुल्म कर रहे थे तो डॉ. तजीन फात्मा क्यों खामोश रहीं। 

विज्ञापन


नवेद मियां ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह लोकतंत्र के रक्षक, ईमानदार, निष्पक्ष और जनप्रिय अधिकारी हैं। प्रशासन ने चुनाव में धांधली, गुंडागर्दी और बूथ कैप्चरिंग नहीं होने दी, जिसकी वजह से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आजम खां बौखलाए हुए हैं। उन्होंने कहा है कि सपा की सरकारों में प्रधानी से लेकर सांसद तक के चुनावों में धांधली कर लोकतंत्र का गला घोंटा जाता रहा है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं कर पाने और अपनी संभावित हार से आजम खां के मानसिक संतुलन पर असर दिखाई दे रहा है। 
विज्ञापन


नवेद मियां ने कहा है कि डॉ. फात्मा ने रामपुर की बेरोजगारी और बदहाली पर कभी एक शब्द तक नहीं बोला। उन्होंने कहा है कि आजम की जान को किसी से कोई खतरा नहीं है। बल्कि आजम से रामपुर की खुशहाली, भाईचारे, अमन और लोकतंत्र को खतरा है। लोकसभा चुनाव के परिणाम से आजम का पतन शुरू होना तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed