फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Azam Khan congratulated to indian force on Air Strike in POK for destroying terrorist camps

'एयर स्ट्राइक' पर बोले आजम खान- पीओके में आतंकी कैम्पों को तबाह करने के लिए सेना को मुबारकबाद

Wed, 27 Feb 2019 01:18 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: राजेश सैनी Updated Wed, 27 Feb 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Azam Khan congratulated to indian force on Air Strike in POK for destroying terrorist camps
आजम खान - फोटो : अमर उजाला

भारत की ओर से बुधवार तड़के वायुसेना द्वारा पीओके में आतंकी कैम्पों को ध्वस्त करने के लिए की गई एयर स्ट्राइक पर पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान ने बयान दिया है। उन्होंने कहा 'सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा, हम बुलबुले हैं इसकी ये गुलसितां हमारा... 

विज्ञापन


आगे जोड़ते हुए वे बोले वतन हमारा है और हम इस वतन के हैं। मैं इस मौके पर इंडियन आर्मी व एयरफोर्स को उनके इस मुजाहिदाना कारनामे के लिए मुबारकबाद देना चाहूंगा और यह भी कहना चाहूंगा कि 135 करोड़ हिंदुस्तानी इस फौज का हिस्सा हैं। 
विज्ञापन


आजम बोले हम हैं तो वतन है, वतन है तो हम हैं। हम दोनों एक दूसरे के लाजिम हैं। इसमें से एक चीज भी अगर कम होती है तो न धर्म, न मजहब, न जात, न पूरब से पश्चिम, न उत्तर से दक्षिण, न अमीर-गरीब, छोटा-बड़ा, औरत-मर्द, बूढ़ा-बच्चा कुछ भी नहीं है। ये सब केवल खाक के ढेर के सिवा और कुछ नहीं है। हमें इस बात की कोशिश करनी चाहिए कि हम दुश्मन के इस मंसूबे को कामयाब न होने दें कि हम अंदर से कमजोर हो जाएं। हमें अंदर और बाहर दोनों से मजबूत रहना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारे आपसी रिश्ते मजबूत होने चाहिए। हमारी सरहदें मजबूत होना चाहिए और ये सब होते हुए हमें सरहद के हर दुश्मन से भी लड़ना है। ये भी कहना चाहूंगा कि मोहब्बत अमन और शांति का ही दूसरा नाम है। यही इस्लाम की बुनियाद है। इस्लाम को बदनाम करने वाले लोग दहशत के कारखाने इस नाम से चलाते हैं कि अपने ये तहजीमखाना मोहम्मद के नाम से जो़ड़ते हैं। 


न सिर्फ मुस्लमानों को बल्कि दुनिया के सभी लोगों को इसकी कड़ी निंदा करनी चाहिए और बगैर किसी खौफ के। ये बात किसी की खुशामद के लिए नहीं कही जा रही है। किसी को खुश करने के लिए नहीं कही जा रही है क्योंकि अगर किसी को खुश करना है तो सिर्फ अपने मालिक को करना है। हम अपने मालिक की खुशी के लिए कहना चाहते हैं कि इंसानी खून बहोतरम है। उसे किसी को नुकसान पहुंचाने का अगर किसी को हक है तो सिर्फ मालिक को।      
   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed