फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Azam Khan are just not worth commenting : Balian

आजम खां टिप्पणी करने लायक ही नहीं हैं: बालियान

Mon, 09 May 2016 01:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Mon, 09 May 2016 01:20 PM IST
विज्ञापन
 Azam Khan are just not worth commenting : Balian
sanjeev baliyan and azam
बिलारी उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुरेश सैनी के समर्थन में जनसभा करने पहुंचे केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने पत्रकार वार्ता में कहा कि आजम खां इस लायक नहीं हैं कि  उन पर कोई टिप्पणी की जाए।
विज्ञापन


सपा और बसपा पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुलायम सिंह और मायावती की सरकारों में कमीशन की होड़ रहती है, जनता त्रस्त है और 2017 में सूबे में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।
विज्ञापन


बिलारी में भाजपा प्रत्याशी के कैंप कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में एक सवाल के जवाब में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री डा. संजीव कुमार बालियान ने कहा कि, आजम खां की कोई हैसियत नहीं और वह उन्हें इस लायक नहीं समझते कि उन पर कोई टिप्पणी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


थोड़ा रुककर बोले, आजम खां मेरे ही जिले के प्रभारी मंत्री हैं लेकिन दो साल में एक भी बार जिले के प्रभारी मंत्री की हैसियत से जिला योजना समिति की बैठक नहीं कर सकेे। बोले, प्रदेश में हुए दंगाें के लिए सीधे तौर पर सपा सरकार जिम्मेदार है।

कहा कि एक दिन पहले ही उनके जिले के खतौली और मीरपुर इलाके में शासन और प्रशासन की ढिलाई की वजह से सांप्रदायिक दंगा हो गया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यूपी में पुलिस पिट रही है और सरकार की ओर से अपराधों को बढ़ावा दिया जा रहा है। बोलेे, कांग्रेस का तो जिक्र ही करना बेकार है।

पूर्व कांग्रेस सरकाराें और कांग्रेस नेताआें ने हमेशा भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सपा और बसपा राजनीतिक दल नहीं बल्कि एक ही घर परिवार की पार्टियां हैं। बोले, सपा और बसपा दोनों पार्टियाें के वरिष्ठ नेता इतने भ्रष्ट हैं कि उन्हें काफी समय पहले जेल चला जाना चाहिए था।


कहा कि, उत्तर प्रदेश की सपा सरकार  दलालाें की सरकार है जिसे शराब माफिया और खनन माफिया चला रहे हैं। प्रदेश सरकार ने शुगर मिल एसोसिएशन से पहले ही सौदेबाजी कर ली थी इसीलिए गन्ने के रेट नहीं बढ़ाए और  बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान दिलाने में रूचि नहीं दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed