{"_id":"5e597a688ebc3ec75556b980","slug":"ayushman-yojna-city-news-mbd3415991170","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान से बाहर होंगी 554 बीमारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान से बाहर होंगी 554 बीमारियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। आयुष्मान भारत योजना में एक अप्रैल से कई बदलाव होने जा रहे हैं। योजना में 554 तरह की बीमारियों को आयुष्मान पैकेज से बाहर कर दिया है। 237 नई बीमारियों को पैकेज में जोड़ा गया है। एक अप्रैल से आयुष्मान के लाभार्थी 1574 तरह की बीमारियों का अनुबंधित अस्पतालों में इलाज करवा सकेंगे। केंद्र सरकार ने कई गंभीर बीमारियों के इलाज खर्च की सीमा बढ़ाकर भी अधिकतम 15 लाख रुपये तक कर दी है। कई बीमारियों के इलाज खर्च में 10 से 60 फीसदी तक वृद्धि की गई है। हालांकि, पैकेज से कौन सी बीमारियां हटाई और जोड़ी गई हैं, इसका खुलासा अभी नहीं किया है।
आयुष्मान योजना गरीबों को नई जिंदगी दे रही है। 23 सितंबर 2018 को शुरू हुई योजना में मुरादाबाद जिले में दो लाख 48 हजार लाभार्थी परिवार हैं। एक परिवार का सालाना पांच लाख रुपये का चिकित्सा बीमा है और अधिकतम पांच सदस्य इसका लाभ ले सकते हैं। मुरादाबाद में 27 निजी और नौ सरकारी अस्पताल आयुष्मान के पैनल में शामिल हैं। जिले में अब तक 11526 मरीजों का इलाज हुआ है। इनका इलाज खर्च 13 करोड़ रुपये है। चिकित्सा बीमा के तहत 11 करोड़ का भुगतान हो चुका है। आयुष्मान से पहले किडनी और हार्ट के इलाज में अपना घर और जमा पूंजी गवा चुके मरीजों को नई जिंदगी मिली है। 250 किडनी के मरीजों का नियमित डायलिसिस चल रहा है।
जिला समन्वयक इरशाद अली के मुताबिक एक अप्रैल से योजना में बड़ा बदलाव हो रहा है। पोर्टल पर पैकेज में नई बीमारियां जुड़ने और हटने के आंकड़े जारी हो गए हैं, लेकिन बीमारियों की सूची जारी नहीं हुई है। कौन सी बीमारियों के इलाज का खर्च बढ़ा और किनका कम हुआ, इसकी भी जानकारी नहीं है। इरशाद अली के मुताबिक 270 बीमारियों के इलाज का खर्च बढ़ाई गई है। 57 बीमारियों के खर्च में कटौती हुई है। पोर्टल पर इसकी सूची नहीं है, लेकिन इनमें कैंसर के इलाज में बोन मैरो ट्रांसप्लांट जैसी सुविधा भी मिल सकती है। हार्ट के मरीजों की एंजियोग्राफी पैकेज में स्टंट के हिसाब से उसका खर्च बढ़ाया गया है। पैकेज में गंभीर बीमारियों की सर्जरी और इंप्लांट की लागत के खर्च को अलग-अलग कर दिया है। सीजर डिलीवरी का बजट नौ हजार से घटाकर 8500 रुपये हो गया है।
विज्ञापन
मुरादाबाद में आयुष्मान ने इतने लोगों को दी नई जिंदगी
- एक मरीज का पेस मेकर लगा है। पेस मेकर लगाने का खर्च 60 हजार रुपये
- 216 मरीजों के हार्ट स्टंट लगाए गए। एक मरीज का खर्च 65 हजार रुपये
- एक मरीज का हार्ट का वाल्व बदला गया। लागत एक लाख 20 हजार रुपये
- 25 मरीजों के हार्ट की मेजर सर्जरी हुई और एक सर्जरी का खर्च एक लाख 10 हजार रुपये
- 250 मरीजों की डायलिसिस चल रही है, प्रति डायलिसिस दो हजार रुपये
- 43 मरीजों का घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण हुआ, एक मरीज पर 90 हजार खर्च