फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Auto driver and two women arrested in sex racket

सेक्स रैकेट में ऑटो चालक और दो महिलाएं गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Auto driver and two women arrested in sex racket
मुरादाबाद। हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट मामले में सोमवार को पुलिस ने ऑटो चालक और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में कबूला है कि वह आरोपी भूरा और राणा शेख के लिए ग्राहक तलाश करते थे। इसके बाद सौदा तय होने पर आरोपियों के पास तक लड़कियां पहुंचाने का काम करते थे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक (नगर) अखिलेश भदौरिया ने बताया कि मुरादाबाद पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीमों ने 27 और 29 अक्तूबर को सिविल लाइंस और मझोला क्षेत्र में दो जगहों से आरोपियों को गिरफ्तार कर सेक्स रैकेट का खुलासा किया था। दोनों मामलों में एक ही बात सामान्य पाई गई थी कि यहां लड़कियों की सप्लाई आरोपी राणा शेख उर्फ तारिक दास करता था। एसएसपी बबलू कुमार ने आरोपियों की तलाश के लिए सीओ हाईवे डॉ. गणेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था।
विज्ञापन

सर्विलांस की मदद से पुलिस आरोपी की तलाश में दिल्ली में 25 नवंबर को आरोपी राणा शेख को गिरफ्तार कर लिया था। वह नार्थ दिल्ली के जिला रोहिणी के विजय नगर थानाक्षेत्र के बुद्ध विहार में रह रहा था। वह मूलरूप से कोलकाता निवासी है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि मुरादाबाद के 15 से 20 लोग उसके संपर्क में हैं। पुलिस ने आरोपी राणा शेख को रिमांड पर लेकर पूछताछ की, तो उसके अन्य साथियों के बारे में जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को पुलिस ने आगरा निवासी हामिद उर्फ भूरा को गिरफ्तार किया था। आरोपी के मोबाइल की कॉल डिटेल और उससे पूछताछ के आधार पर सोमवार को सेक्स रैकेट से जुड़े मामले में कोतवाली क्षेत्र के बुध बाजार पुलिस चौकी के पास रहने वाले ऑटो चालक राजाराम सैनी को गिरफ्तार किया। वह वर्तमान में मझोला के कांशीराम नगर में रह रहा था। इसके अलावा संभल कोतवाली क्षेत्र के बड़ी लाडल सराय निवासी सावित्री उर्फ सुनीता उर्फ नन्हीं को मझोला के बुद्धि विहार से गिरफ्तार किया। महिला यहां किराये के मकान में रहकर इस धंधे को कर रही थी। कटघर के सूरज नगर गुलाबबाड़ी चुंगी निवासी निशा गुप्ता उर्फ रिया को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार दोपहर तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है।
व्हाट्सएप के जरिये ग्राहक बनाते थे आरोपी, सौदा तय होने पर भेजते थे लड़कियां
मुरादाबाद। पुलिस का दावा है कि तीनों आरोपियों के पास से एक-एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है, जिसमें सेक्स रैकेट संचालन से जुड़ी तमाम आपत्तिजनक सामग्री मिली हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह सभी एजेंटों के माध्यम से इस धंधे को चला रहे हैं। वाट्सएप के जरिये ही सौदा तय किया जाता था। व्हाट्सएप पर लड़कियों के फोटो भेज देते थे। सौदा तय होने पर राणा शेख के जरिये लड़कियां बुलवाकर ग्राहकों के पास तक पहुंचाने का काम करते थे। एक लड़की को तीन से चार दिन के लिए भेजने पर 15 से 20 हजार रुपये वसूलते थे। ब्यूरो
अब तक इनकी हो चुकी है गिरफ्तारी
मुरादाबाद। हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट में अब तक आरोपी विजय छाबड़ा, मोना, मो. आबिद, मुकेश उर्फ विशाल, संजय जैन, पूनम उर्फ गीता देवी, कमलेश, रानी, राणा शेख उर्फ तारिक दास, भूरा उर्फ हामिद की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पूछने पर लोगों को बताती थीं प्राइवेट जॉब
मुरादाबाद। आरोपी महिलाओं ने बताया कि आसपड़ोस की महिलाएं उनसे रोजगार के बारे में पूछती थीं, तो उन्हें बताती थी कि वह प्राइवेट जॉब करती हूं। ज्यादा पूछताछ किए जाने पर वह बात करना बंद कर देती थी। इस लिए आसपड़ोस के लोगों ने बाद में पूछना ही बंद कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed