{"_id":"691e29fe442a9a86790a9b63","slug":"audit-of-societys-land-resumes-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-774795-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सोसायटी की भूमि का ऑडिट फिर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सोसायटी की भूमि का ऑडिट फिर शुरू
विज्ञापन
मुरादाबाद। अरबों रुपये के भूमि घाेटाले के मामले में मायानगर आवासीय सोसायटी की जमीनों का ऑडिट फिर से शुरू हो गया है। नई एडीएम प्रशासन संगीता गौतम ने टीम के साथ बैठक के बाद जांच शुरू कर दी है। बुधवार को भी दिल्ली रोड के कई स्थानों पर एडीएम व कमेटी के अन्य सदस्यों ने निरीक्षण किया।
कमेटी इस बात की जांच कर रही है कि जो जमीन समिति के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों द्वारा गलत तरीके से बेची गई है वह कहां है। वास्तव में सोसायटी की जमीन का रकबा कितना है और जमीनें कहां-कहां बिखरी हैं। एक जमीन को कितनी बार बेचा गया है जिस जमीन को किसी सदस्य को बेचा गया है क्या वह नक्शे पर है भी या नहीं। प्रशासन की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 1960 के दशक की इस सोसायटी ने कई तरह से घपलेबाजी की है। सड़क किनारे की जमीन उद्योगपतियों को देकर उनसे नदी के किनारे की जमीन ले ली। जमीनों का फेरबदल किया गया। इसके बदले मोटी रकम ली गई। एक ही जमीन को पांच-पांच बार बेचा गया। एडीएम प्रशासन ने बताया कि लैंड ऑडिट लगातार चल रहा है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे वह उच्चाधिकारियों के सामने रखे जाएंगे। दूसरी ओर मायानगर सहकारी समिति ने जमीन का रिकॉर्ड अब तक प्रशासन को नहीं सौंपा है। ब्यूरो