फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Audio of indecisive conversation viral, claims BJP leader Ramvir is talking to woman

अमर्यादित बातचीत का ऑडियो वायरल, दावा कि भाजपा नेता रामवीर कर रहे हैं महिला से बात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 02:56 AM IST
विज्ञापन
Audio of indecisive conversation viral, claims BJP leader Ramvir is talking to woman
मुरादाबाद। तीन बार विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा चुके भाजपा नेता रामवीर सिंह की आवाज होने के दावे के साथ एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला के साथ हो रही यह बातचीत बेहद अमर्यादित है। उधर रामवीर सिंह का दावा कि यह आवाज उनकी नहीं है और उन्हें फंसाने की साजिश की जा रही है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर चल रहे इस ऑडियो में महिला पुरुष बातचीत कर रहे हैं। जिस व्यक्ति को रामवीर कहा जा रहा है वह बेहद अमर्यादित एवं आपत्तिजनक लहजे में महिला से बात कर रहा है। सारी सीमाएं लांघ रहा है। हालांकि महिला उसकी बात का विरोध नहीं कर रही है और वह भी सहज ढंग से ही बात कर रही है। उनकी हां में हां मिला रही है। इस बातचीत के साथ यह भी दावा किया जा रहा जानबूझकर महिलाओं का शोषण किया जा रहा है और जिस महिला से बात की जा रही है वह अनुसूचित जाति की महिला है। दबाव में वह इस तरह की बात कर रही है। उधर भाजपाइयों के अलावा अन्य दलों के कार्यकर्ताआें के बीच भी यह ऑडियो चर्चा का विषय बना है। रामवीर सिंह भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य रह चुके हैं। इसके अलावा वह मुरादाबाद देहात तथा दो बार कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं। तीनों ही बार भाजपा से लड़े और हार गए।
विज्ञापन

मेरी आवाज की नकल कराकर ललित कौशिक ने की है साजिश: रामवीर सिंह
यह मेरी आवाज नहीं है। मेरी आवाज की नकल कराकर साजिश की गई है। यह साजिश मूंढापांडे ब्लाक प्रमुख ललित कौशिक ने की है। चूंकि उन्होंने तीन करोड़ रुपये का गड़बड़झाला किया है और मैं इसके खिलाफ लड़ाई लड़ रहा हूं। मैं इस पूरे मामले में कानून का सहारा लूंगा। मुकदमा दर्ज करवाऊंगा। जल्द ही दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा- रामवीर सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरा इससे कोई लेना देना नहीं : ललित कौशिक
मुझे तो पता भी नहीं है कि इस तरह का कोई ऑडियो वायरल हो रहा है। मैने कोई साजिश नहीं की है। रामवीर सिंह बिना वजह मुझ पर आरोप लगा रहे हैं। पता नहीं मेरा नाम क्यों ले रहे हैं - ललित कौशिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed