{"_id":"601c5d458ebc3e4b5e2a0bee","slug":"attempted-to-rape-a-woman-by-entering-the-house-city-news-mbd3784763130","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने पड़ोसी युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, विरोध करने पर की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने पड़ोसी युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, विरोध करने पर की मारपीट
Fri, 05 Feb 2021 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
गैंगरेप
- फोटो : फाइल फोटो
कांठ थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसपी देहात को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित महिला ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि वह बुधवार शाम अपने घर में मौजूद थी। परिवार के लोग खेत पर गए थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक घर में घुस आया। आरोप है कि आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की।
महिला के शोर मचाने पर आरोपी युवक महिला को जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। परिजनों के घर लौटने पर महिला ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। एसपी देहात ने कांठ थाना प्रभारी को जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।