फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   attack on yound

इफ्तार का सामान लेने जा रहे युवक पर हमला, हालत गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
attack on yound
मुरादाबाद। कुछ दिन पहले हुए आपसी विवाद की रंजिश को लेकर एक युवक को धारदार हथियार से गंभीर वार कर घायल कर दिया। सूचना पर परिवार वालों ने पहले उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया, लेकिन गंभीर दशा होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

थाना गलशहीद के बड़ा असालतपुरा निवासी इमरान (25) कबाड़ का काम करता है। रविवार शाम वह घर से रोजा इफ्तार के लिए सामान लेने बड़े अहाता की ओर जा रहा था। इसी बीच मोहल्ले के एक युवक ने उस पर वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया। उसके पेट में गंभीर घाव हो गया। उसके चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोग जब उसके पास पहुंचे तो वह जमीन पर पड़ा तड़प रहा था। सूचना पर पहुंचे परिवार वालों ने आनन-फानन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां उसकी गंभीर दशा को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मोहल्ले के भी कई लोग उसे देखने अस्पताल पहुंच गए। थाना सिविल लाइंस प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह भी घायल युवक को देखने अस्पताल पहुंच गए। घायल इमरान के भाई जिकरान ने बताया कि उसके भाई का मोहल्ले के ही शाबाद उर्फ राजू से कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी रंजिश में राजू ने किसी हथियार से उस पर वार कर दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में थाना गलशहीद प्रभारी लोकें द्र पाल सिंह ने बताया कि इमरान की हालत गंभीर बनी हुई है। उसके पेट में किसी धारदार हथियार से वार किया गया है। डाक्टरों ने उसे हायर सेंटर भेजा है। आरोपी राजू को भी पुलिस भेज कर दिखवाया गया। वह घटना के बाद से फरार है। उन्होंने बताया कि हमले के पीछे परिवार वाले कुछ दिन पहले हुए मामूली विवाद को वजह बता रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed