{"_id":"587550db4f1c1b1729ba9f8b","slug":"attack-on-ma-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमए की छात्रा पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमए की छात्रा पर चाकू से हमला
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Wed, 11 Jan 2017 02:54 AM IST
विज्ञापन
चाकू से हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मझोला थानाक्षेत्र स्थित चाऊ की बस्ती में घर में घुसकर एमए की छात्रा पर उसके जीजा ने चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। घायल छात्रा ने लहूलुहान हालत में भी आरोपी को पकड़ना चाहा तो वह छत से कूद गया, इस बीच उसे पकड़ने पहुंचे पड़ोसी युवक को भी आरोपी ने चाकू मारकर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया।
दोनों घायलाें को जिला अस्पताल लाया गया, युवक को टीएमयू रेफर किया गया है। मूलरूप से संभल निवासी मोतीराम शर्मा का परिवार चाऊ की बस्ती में रहता है। घर में पत्नी मधु शर्मा, बेटी सोना, मोना और बेटा शिवम रहते हैं। सोना(22) हिंदू कॉलेज से एमए की पढ़ाई कर रही है।
उसकी बड़ी बहन मोना की शादी ड़ेढ़ साल पहले सेहल गांव निवासी राजकुमार से हुई थी। राजकुमार किसान है, उसका दहेज की वजह से मोना से विवाद चल रहा है। आरोप है कि मंगलवार रात राजकुमार घर में छिपकर घुस गया और छत पर जाकर बैठ गया।
विज्ञापन
रात साढे़ 11 बजे छत से खटपट की आवाज सुन सोना ऊपर गई तो वहां छिपकर बैठे राजकुमार ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। सोना के सिर, चेहरे और सीने पर चाकू मारे गए। आरोपी को पकड़ने के लिए घायल छात्रा ने शोर मचाया तो वह छत से कूद गया।
इस दौरान पड़ोस में रहने वाले शिवलाल सैनी के बेटे छोटू ने उसे पकड़ना चाहा तो आरोपी ने उसके चेहरे पर भी चाकू मार दिया और मौके से फरार हो गया। दोनों घायलाें को जिला अस्पताल लाया गया, यहां से छोटू (22) को टीएमयू अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घायल छात्रा की मां ने मामले की शिकायत मझोला पुलिस से की है। इंस्पेक्टर मझोला नवरत्न गौतम का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।