फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Attachment warrant issued against three including actress Sonakshi Sinha s manager

UP: अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के प्रबंधक समेत तीन के खिलाफ कुर्की वारंट जारी, सोनाक्षी भी मामले में हैं आरोपी

Wed, 07 Feb 2024 08:28 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 07 Feb 2024 08:28 PM IST
सार

सोनाक्षी सिन्हा हाईकोर्ट इलाहाबाद से स्टे ले आई थीं, लेकिन अन्य आरोपी न तो अदालत में हाजिर हुए न अपनी जमानत के लिए किसी प्रकार की पैरवी की।

विज्ञापन
Attachment warrant issued against three including actress Sonakshi Sinha s manager
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के प्रबंधक समेत तीन के खिलाफ कुर्की वारंट जारी किया गया है। इस मामले की सुनवाई 28 फरवरी को होगी। इस मामले में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा भी आरोपी हैं।

विज्ञापन


कटघर थाना क्षेत्र के शिवपुरी निवासी इवेंट मैनेजर प्रमोद शर्मा 22 फरवरी 2019 को कटघर थाने में केस दर्ज कराया था। प्रमोद शर्मा ने बताया था कि उन्होंने दिल्ली में एक कार्यक्रम आयोजित कराया था। जिसमें सोनाक्षी सिन्हा को बुलाने के लिए समय मांगा था। आरोप है कि रकम लेने के बाद सोनाक्षी सिन्हा कार्यक्रम में नहीं आई थीं। 
विज्ञापन


यह कार्यक्रम दिल्ली में 30 सितंबर 2018 होना था। जिसके लिए प्रमोद शर्मा ने सोनाक्षी सिन्हा के सहयोगी मल्लिका पंजाबी, धूमिल ठक्कर और एडगर सकारिया, अभिषेक सिन्हा को तय रकम भी दी थी लेकिन अंत समय में सोनाक्षी सिन्हा और उनके प्रबंधक ने आयोजन में आने के लिए मना कर दिया था जबकि इन्होंने अपनी पूरी फीस प्रमोद शर्मा से ले ली थी। इस मुकदमे की सुनवाई अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम सचिन दीक्षित की अदालत में की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को पत्रावली अदालत में पेश हुई। जिसमें प्रमोद शर्मा के वकील पीके गोस्वामी ने बताया कि सोनाक्षी सिन्हा हाईकोर्ट इलाहाबाद से स्टे ले आई थीं लेकिन अन्य आरोपी न तो अदालत में हाजिर हुए न अपनी जमानत के लिए किसी प्रकार की पैरवी की। अदालत ने आरोपी मल्लिका पंजाबी, धूमिल ठक्कर और एडगर सकारिया की संपत्ति की कुर्की वारंट जारी कर दिए गए हैं साथ ही एसएसपी मुरादाबाद को आदेशित किया है कि वह कुर्की वारंट को तामील कराए जबकि मुकदमे के चौथे आरोपी अभिषेक सिन्हा के खिलाफ अभी गैर जमानती वारंट जारी है। मुकदमे की सुनवाई के लिए 28 फरवरी लगा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed