Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Athletes' participation was halted due to the university's negligence.

Moradabad News: विश्वविद्यालय की लापरवाही से रुका था खिलाड़ियों का प्रतिभाग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Athletes' participation was halted due to the university's negligence.
- पूर्व क्रीड़ा सचिव ने विश्वविद्यालय प्रशासन को भेजा स्पष्टीकरण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयी खेल प्रतियोगिताओं में एआईयू पोर्टल पर खिलाड़ियों की प्रविष्टि को लेकर चल रहे विवाद के बीच पूर्व क्रीड़ा अधिकारी ने विश्वविद्यालय प्रशासन को अपना स्पष्टीकरण भेज दिया है। उन्होंने कहा है कि वर्तमान सत्र में एआईयू पोर्टल पर पंजीकरण के लिए प्रक्रिया तकनीकी रूप से काफी जटिल है, इसकी सूचना उन्होंने लिखित व मौखिक रूप से 13 अक्तूबर को विश्वविद्यालय प्रशासन को दे दी थी।
पूर्व क्रीड़ा सचिव व हिंदू कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सत्यव्रत सिंह रावत का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा इस मामले में 21 अक्तूबर को एआईयू को पत्र भेजा था। एक सप्ताह की देरी की वजह से अनावश्यक विलंब हुआ। एआईयू से इस संबंध में क्या जानकारी अथवा निर्देश आए, इसके बारे में उन्हें कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई। इसी कारण से असमंजस की स्थिति बनी रही। क्योंकि एआईयू के पोर्टल पर कुलपति का ई-मेल और पंजीकरण के लिए कुलसचिव की आईडी दर्ज है। इसके बारे में भी उन्हें नहीं बताया गया था।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. सत्यव्रत सिंह रावत का कहना है कि इस दौरान खेलों में प्रतिभागिता के लिए होने वाली प्रविष्टि की अंतिम तिथि या तो समाप्त हो गई थी या बहुत नजदीक आ गई थी। बहुत कम समय होने के बावजूद खिलाड़ियों के हित में क्रॉस कंट्री, कबड्डी, भारोत्तोलन और शतरंज की गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयीय प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया और क्रिकेट का ट्रायल करवाने का हर संभव प्रयास किया गया। हो चुकी प्रतियोगिताओं की टीमों के लिए अग्रिम धनराशि के लिए पत्र कार्यालय भिजवाया गया था। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सभी जवाबदेही उनके ऊपर थोप दी है। जबकि उनके पास पांच नवंबर को पासवर्ड और ई-मेल भेजे गए। उसी दिन शतरंज व भारोत्तोलन की अंतर महाविद्यालयी प्रतियोगिताएं हिंदू कॉलेज और केजीके कॉलेज में संपन्न होने के कारण कार्य प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह को नहीं स्वीकार किया था त्यागपत्र
प्रो. सत्यव्रत सिंह रावत का कहना है कि मेरे द्वारा छह नवंबर को त्यागपत्र लिखकर विश्वविद्यालय भेजा गया था। इसके साथ ही प्रमाण पत्र भी थे। विश्वविद्यालय कार्यालय में प्रमाण पत्र ले लिए गए, लेकिन त्यागपत्र को रिसीव नहीं किया गया। इसकी वजह से त्यागपत्र विश्वविद्यालय के अधिकारियों को व्हॉट्सएप पर भेजकर ई-मेल पर भी भेजा था।

विश्वविद्यालय का क्लर्क करता है जांच
पिछले वर्ष हुई खेल प्रतियोगिताओं के भुगतान पर प्रो. सत्यव्रत सिंह रावत ने कहा कि बिलों की जांच की एक प्रक्रिया होती है। इसमें विश्वविद्यालय में एक क्लर्क सभी बिलों की जांच करता है। मैं खेल प्रभारी हूं। मेरा काम उन बिल को फॉरवर्ड करना है, जबकि जांच करना बाबू का काम है। मेरे नाम एडवांस नहीं है। टीम मैनेजर के नाम पर एडवांस होता है। बाबू जांच कर उस पर आख्या लगाता है इसके बाद फिर वह मेरे पास आना चाहिए। यदि कोई गलत करता है तो उसकी जिम्मेदारी टीम मैनेजर की होती है। कई बार अपने स्तर से स्वयं खर्च किया है, लेकिन मैंने कभी आपत्ति नहीं की है। मैंने हमेशा सहयोग किया है।

जारी किए प्रोविजन सर्टिफिकेट
प्रो. सत्यव्रत सिंह रावत का कहना है कि पिछले वर्ष के खिलाड़ियों को प्रोविजनल प्रमाण पत्र जारी किए थे। इसके बाद मूल प्रमाण पत्र बनने के लिए तीन महीने पहले दिए थे, जो 30 अक्तूबर को मुझे मिले। मैंने छह नवंबर को वह प्रमाण पत्र विश्वविद्यालय में उपलब्ध करवा दिए हैं। करीब 325 खिलाड़ियों के प्रमाण पत्र हैं।


वर्जन...
सत्र की शुरुआत में भी मैंने विश्वविद्यालय प्रशासन से कहा था कि क्रीड़ा सचिव का पद किसी और को सौंप दिया जाए, क्योंकि बढ़ती जिम्मेदारियों के अलावा तकनीकी प्रक्रिया भी बढ़ गई है। पिछले वर्ष सामंजस्य बनाकर प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं। इस बार भी सहयोग किया है। क्रिकेट की टीम की फॉरवर्डिंग मैंने की है। हमेशा सहयोग करते हैं और आगे भी करेंगे। पिछले वर्ष 325 से ज्यादा खिलाड़ी खेले और 25 से ज्यादा खेलों में प्रतिभाग कर मेडल जीतकर गौरवान्वित किया। प्रो. सत्यव्रत सिंह रावत, प्राचार्य हिंदू कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed