{"_id":"6988f48d8f0de0b44005af6d","slug":"assistants-do-not-sit-in-panchayat-secretariats-people-are-wandering-moradabad-news-c-276-1-smbd1006-110834-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पंचायत सचिवालयों में नहीं बैठते सहायक, भटक रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पंचायत सचिवालयों में नहीं बैठते सहायक, भटक रहे लोग
विज्ञापन
बिलारी। ब्लॉक की कई ग्राम पंचायतों में पंचायत सचिवालय निर्धारित समय में न खुले रहने से ग्रामीणों को इन पंचायत सचिवालयों का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। कई पंचायत सहायक जहां अक्सर गैरहाजिर रहते हैं तो कई पंचायत सहायकों को ब्लॉक अधिकारियों ने एसआईआर अभियान के सहयोग में लगा रखा है। ऐसी स्थिति में ब्लॉक की कई ग्राम पंचायतों में अक्सर पंचायत सचिवालय बंद रह जाते हैं।
पंचायत सचिवालयों पर ग्रामीणों को पंचायत सहायकों को माध्यम से जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड बनवाना आदि की सहज पोर्टल के जरिए आवेदन करने की व्यवस्था है लेकिन यह तभी संभव है जब पंचायत सहायक सचिवालयों में मौके पर मौजूद रहे। ग्राम पंचायत के विकास कार्यों संबंधी अन्य जानकारी भी ग्रामीणों को पंचायत सचिवालयों से दिए जाने का प्रावधान है। पंचायत सचिवालयों के संचालन की मुख्य जिम्मेदारी ग्राम पंचायत अधिकारी के निर्देशन में पंचायत सहायक की हाेती है लेकिन कई ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक समय से सचिवालय नहीं खोल रहे हैं।