{"_id":"67824b9907dae134900081b0","slug":"assault-with-advocate-and-his-son-kanth-news-c-277-1-smbd1007-107021-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अधिवक्ता और उनके बेटे के साथ मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अधिवक्ता और उनके बेटे के साथ मारपीट
Sat, 11 Jan 2025 09:07 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sat, 11 Jan 2025 09:07 PM IST
विज्ञापन
कांठ। रंजिशन अधिवक्ता और उसके बेटे को रास्ते में घेरकर महिला सहित तीन लोगों ने मारपीट की। जिससे सिर में गहरी चोट आने से अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। एक आरोपी ने तमंचे से उन पर फायर भी किया, लेकिन वह बाल-बाल बच गए। पुलिस ने तहरीर के आधार तीन नामजद सहित कई अज्ञातों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
मामला कांठ थाना क्षेत्र के गांव खतापुर का है। गांव मुख्त्यारपुर नवादा के रहने वाले अधिवक्ता कमल कुमार पुत्र सुखवीर सिंह अपने बेटे सांकेत कुमार के साथ बृहस्पतिवार की शाम गांव लाडलाबाद स्थित प्रकटेश्वर शिव मंदिर जा रहे थे। जब यह दोनों पिता-पुत्र गांव खतापुर में शिव मंदिर के पास पहुंचे तो आरोप है कि यहां पहले से ही खड़े खतापुर निवासी मुनेश पुत्र परम सिंह, रविपाल पुत्र खेमपाल, रविपाल की पत्नी व तीन अज्ञातों ने उनको घेर लिया और मारपीट करने लगे। ईंट ओर लोहे की सरिया से उन पर प्रहार कर दिया। पिता को बचाने के लिए आए बेटे सांकेत कुमार के साथ भी इन लोगों ने मारपीट करते हुए मोबाइल तोड़ लिया। मारपीट में अधिवक्ता कमल कुमार के सिर में गहरी चोट आई। आरोप कि मुनेश ने कमल पर तमंचे से फायर भी किया, लेकिन वह बाल-बाल बच गए। शोर मचाने पर कपिल कुमार, बृजपाल सिंह आदि दौड़कर पिता-पुत्र को बचाया। इस मामले में पुलिस ने गंभीर घायल हुए अधिवक्ता कमल कुमार का सीएचसी में इलाज कराकर शुक्रवार को तहरीर के आधार पर खतापुर के मुनेश, रविपाल उसकी पत्नी समेत तीन अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
अधिवक्ता और उसके बेटे से मारपीट करने में वकीलों में रोष
कांठ। क्षेत्र के गांव मुख्त्यारपुर नवादा निवासी अधिवक्ता कमल कुमार और उनके बेटे सांकेत कुमार से मंदिर जाते समय गांव खतापुर में की गई मारपीट से साथी वकीलों, मुंशियों, स्टांप विक्रेताओं में रोष है। उन्होंने तहसील बार एसोसिएशन के आह्वान पर कमलबंद हडताल रखकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
शुक्रवार को सभी अधिवक्ता, कातिब, मुंशी, स्टांप विक्रेता आदि कांठ के अधिवक्ता परिसर में एकत्र हुए। उनका कहना था कि अधिवक्ता कमल कुमार के साथ की गई मारपीट व उन पर जान लेवा हमला निंदनीय है। इस घटना को लेकर सभी ने एक स्वर रोष व्यक्त किया। उन्होंने सभी चैंबरों, दुकानों को बंद रखकर कमलबंद हड़ताल रखी। इसके बाद सभी अधिवक्ता, कातिब, मुंशी, स्टांप विक्रेता, फोटो स्टेट दुकानदार तहसील बार एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष/वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी चरन सिंह ढाका के नेतृत्व में एकत्र होकर कांठ थाने पहुंचे और प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह से मिलकर मारपीट करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई व उनकी गिरफ्तारी की मांग की। इस अवसर पर तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित सभी अधिवक्ता, कातिब, मुंशी, स्टांप विक्रेता, फोटो स्टेट दुकानदार मौजूद रहे।
-- साथी अधिवक्ता कमल कुमार के साथ की गई मारपीट और उन पर जानलेवा हमले की तहसील बार एसोसिएशन कड़े शब्दों में निंदा करती है। यदि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा गया तो आंदोलन किया जाएगा।
चरन सिंह ढाका, कार्यवाहक अध्यक्ष/वरिष्ठ उपाध्यक्ष तहसील बार एसोसिएशन, कांठ

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ