फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ASHA workers submitted a memorandum to the medical superintendent.

Moradabad News: आशा वर्कर्स ने चिकित्सा अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

Fri, 16 Oct 2026 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 16 Oct 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
ASHA workers submitted a memorandum to the medical superintendent.
कांठ। अपनी समस्याओं के निस्तारण और मांगों को लेकर आशा वर्करों ने भी 23 अक्तूबर को लखनऊ में धरना-प्रदर्शन करने का एलान किया है। कांठ में इसे लेकर बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर आशाओं ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव सिंह को ज्ञापन दिया है।
विज्ञापन




ज्ञापन में आशाओं ने सात फरवरी 2026 को स्वास्थ्य मंत्री और यूनियन पदाधिकारियों के बीच हुए समझौते को लागू करने, आशा और संगिनी के आधार भुगतान में वृद्धि, चार माह का मातृत्व अवकाश देने, जीवन बीमा राशि दो लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने तथा कैशलेस चिकित्सा सुविधा के अतिरिक्त पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा देने की मांग की गई। इसके अलावा टीबी, कुष्ठ रोग, दस्तक, संचारी रोग, आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी, पोलियो, मलेरिया अभियानों सहित अन्य कार्यों की लंबित प्रोत्साहन राशि का भुगतान करने, आशा संगिनी को यात्रा भत्ता देने और भुगतान में पारदर्शिता करने की मांग उठाई गई। यूनियन ने आंदोलन के दौरान आशा कर्मियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने और श्रम सम्मेलन की सिफारिशें लागू करने की भी मांग की है। साथ ही मांगों का समाधान नहीं होने पर 23 अक्तूबर को लखनऊ में धरना-प्रदर्शन करने का एलान किया है। इस दौरान ज्ञापन देने वालों में उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन की छजलैट ब्लॉक अध्यक्ष किरन लता, ब्लॉक सचिव विमला उर्फ आंचल चौधरी, कोषाध्यक्ष रीना देवी, उजमा परवीन, तहसीना, आदेश देवी, पूजा देवी, लता देवी, कौशल अजीम बानो, शिखा, वीना रानी, प्रभा रानी, बवीता देवी, वेवी, रूचि, उमा देवी, सुनीता, दिनेश, गजरेश देवी, पिंकी देवी, कांता देवी, खैरूलनिशा, रूबी परवीन, सरोज, राजेश्वरी, अनीता देवी, संगीता आदि आशाएं रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed