फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   As soon as the extortion case was registered, the condition of the block pramukh's husband deteriorated and he was admitted to the ICU

Moradabad News: रंगदारी का मुकदमा दर्ज होते ही बिगड़ी ब्लाॅक प्रमुख के पति की हालत, आईसीयू में भर्ती

Fri, 18 Jul 2025 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 18 Jul 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
As soon as the extortion case was registered, the condition of the block pramukh's husband deteriorated and he was admitted to the ICU
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। रंगदारी और मारपीट के आरोप का मुकदमा दर्ज होने के बाद ब्लॉक प्रमुख के पति भाजपा नेता डॉ.वीर सिंह सैनी की हालत अचानक खराब हो गई। उन्हें मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

अस्पताल में इलाज के दाैरान ब्लॉक प्रमुख के पति ने छह मिनट और 45 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। जिसमें उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच की गुहार की है। उन्होंने कहा है कि प्राॅपर्टी पीयूष कुमार उर्फ चिंटू से उनका जमीन का विवाद है। उनके साथ जमीन बेचते समय धोखाधड़ी की गई है। विरोध करने पर उनपर हमला किया गया। उनका चालक उन्हें नहीं बचाता तो उनकी हालत और भी गंभीर हो जाती। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस विवाद को जाति की लड़ाई का रूप न दिया जाए। क्योंकि यह मामला जमीन का है। उन्होंने क्षेत्र के विधायक सुशांत सिंह, एसएसपी, सीओ, कोतवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष आदि से अपनी जमीन की जांच कराने की मांग की है और कहा है कि यदि वह गलत निकले तो वे जेल जाने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि जांच कर घटना की सच्चाई और असलियत सामने आनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed