{"_id":"5d6134738ebc3e01495078bf","slug":"arun-jaitley-remembered-at-bhupendra-singh-welcome-ceremony","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोक सभा में बदल गया भूपेंद्र सिंह का स्वागत समारोह, मौन रख कर अरुण जेटली को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोक सभा में बदल गया भूपेंद्र सिंह का स्वागत समारोह, मौन रख कर अरुण जेटली को दी श्रद्धांजलि
Sun, 25 Aug 2019 07:18 AM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: Prachi Priyam
Updated Sun, 25 Aug 2019 07:18 AM IST
विज्ञापन
भूपेंद्र सिंह
- फोटो : social media
योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में विस्तार के बाद प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री से कैबिनेट मंत्री बनाए गए भूपेंद्र सिंह के लिए मुकादाबाद पंचायत भवन में स्वाग्त समारोह का आयोजन किया गया था। इस दौरान निकाले गए भव्य जुलूस के बाद टाउन हाल से सभी समर्थक पैदल ही पंचायत भवन पहुंचे थे।
विज्ञापन
पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह को अपने बीच देख कर सभी लोग काफी उत्साहिस थे, लेकिन इसी बीच पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन की खबर आते ही पूरे कार्यक्रम का माहौल गमगीन हो गया। स्वागत समारोह के लिए की गई पूरी तैयारी शोक सभा में बदल गई।
विज्ञापन
इस दौरान भूपेंद्र सिंह ने कहा कि अरुण जेटली के निधन से भाजपा का हर कार्यकर्ता दुखी है। उनके जाने से पार्टी में जो जगह खाली हुई है उसे कोई नहीं भर सकता। ऐसे नेता कम ही होते हैं। उन्होंने पार्टी को इस मुकाम तक पहुंचाने में विशेष भूमिका निभाई है। उनका व्यक्तित्व भी अनूठा था। पिछले कुछ समय में पार्टी ने कई वरिष्ठ नेताओं को खोया है, निश्चित ही यह पार्टी के लिए बड़ा आघात है।
विज्ञापन
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि वह उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें। इसके बाद पंचायत भवन में दो मिनट का मौन रखकर पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के बाद मंत्री भूपेंद्र सिंह अरुण जेटली के अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली रवाना हो गए।