फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   arrested sp politition

रामपुर जाते धर्मेंद्र यादव समेत सौ सपा नेता गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
arrested sp politition
मुरादाबाद। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर दिल्ली से रामपुर जा रहे सपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव एवं स्थानीय सांसद सौ नेताओं को बृहस्पतिवार को पुलिस ने मुरादाबाद में ही रोक लिया। धर्मेंद्र यादव के साथ ही सांसद एसटी हसन, असमोली की विधायक पिंकी यादव सहित पांच विधायकों, सपा के जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष समेत 103 सपाइयों को जिले की सीमा पार करने से पहले ही काशीपुर दोराहा, दलपतपुर जीरो प्वाइंट से पुलिस ने गिरफ्तार किया, बाद में उनको पुलिस लाइन से छोड़ दिया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ और सपाइयों ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया। प्रशासन का सभी को मुचलके पर छोड़ने का दावा किया है जबकि सपाइयों का कहना है कि किसी कार्यकर्ता ने भी मुचलके पर हस्ताक्षर नहीं किया है।
विज्ञापन

सपाइयों के रामपुर कूच करने की सूचना पर बृहस्पतिवार सुबह से ही पुलिस अलर्ट थी। नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे पर बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही थी। काशीपुर दोराहा और दलपतपुर में जीरो प्वाइंट के पास पैरामिलिट्री फोर्स को भी लगाया गया था। जिससे कि कोई भी सपा नेता जिले की सरहद पार कर रामपुर की सीमा में प्रवेश न कर सके। शहर में सपा नेताओं के घर के पास सुबह से ही पुलिस की टीमें मौजूद रहीं। खुद एसपी सिटी अंकित मित्तल रामपुर दोराहे पर, एसपी देहात उदय शंकर सिंह हाईवे पर मौजूद थे। देहात विधायक हाजी इकराम कुरैशी के साथ सपा नेताआें ने रामपुर जाने के लिए कूच किया तो उनको रामपुर दोराहे पर सुबह साढे़ दस बजे रोक लिया गया। सपा नेताओं ने आगे जाने के लिए कहा लेकिन पुलिस ने उनको आगे नहीं बढ़ने दिया। जिसके बाद सपा नेता वहीं पर ही धरने पर बैठ गए और प्रदेश सरकार, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। करीब एक घंटे तक प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पुलिस ने उनको हाईवे से हटाने की कोशिश की तो नोकझोंक भी हुई। जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग किया और सपा नेताओं को जबरन हाईवे से हटाया। उनको गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया गया। इसके कुछ देर बाद ही पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, सांसद एसटी हसन, असमोली विधायक पिंकी यादव सहित अन्य सपा नेताओं के साथ दलपतपुर जीरो प्वाइंट पर पहुंच गए। यहां पर पहले से ही मौजूद पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स ने उनको रोक लिया। सपा नेताओं की पुलिस से नोकझोंक, बहस हुई लेकिन उनको आगे नहीं जाने दिया गया। यहां पर सपा नेताओं ने धरना दिया। करीब आधे पौन घंटे तक प्रदर्शन किया। जिसके बाद पुलिस ने पूर्व सांसद एसटी हसन, सांसद एसटी हसन सहित अन्य सपा नेताआें को गिरफ्तार किया। उनको बस में बैठाया और पुलिस लाइन भेज दिया गया। यहां भी सपाइयों ने जमकर नारेबाजी की। पुलिस पर आरोप लगाया कि वह सरकार के दबाव में तानाशाही रवैया अपना रही है। एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि बृहस्पतिवार को दिल्ली से रामपुर जा रहे पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, सांसद एसटी हसन, असमोली की विधायक पिंकी यादव, ठाकुरद्वारा विधायक नवाब जान, देहात विधायक इकराम कुरैशी, सपा जिलाध्यक्ष राजीव सिंघल, महानगर अध्यक्ष मन्नू कुरैशी को गिरफ्तार किया गया। बिलारी से पुलिस ने कानपुर की शीशामऊ विधानसभा से सपा विधायक मो. इरफान सोलंकी, बिलारी विधायक मो. फहीम इरफान को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस से धक्का मुक्की हुई। योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। जबकि कुंदरकी से सपा विधायक हाजी रिजवान कुरैशी को उनके घर से निकलते ही आगे जाने से रोक दिया गया।
विज्ञापन

आजम खान के साथ जब तक न्याय नहीं होगा हम चुप नहीं बैठेंगे: धर्मेंद्र यादव
मुरादाबाद। पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने बताया कि यूपी सरकार के इशारे पर रामपुर पुलिस प्रशासन आजम खान, उनके बेटे और जौहर यूनिवर्र्सिटी के साथ अत्याचार कर रहा है। इसके विरोध में हम रामपुर जा रहे थे। हमको पुलिस ने जबरन रोक दिया है। हमारी विधायक को पुलिस के जवान ने कार से टक्कर मारी है। उन्नाव जैसी घटना यहां भी करवाने की कोशिश की गई है। हमको बताया गया कि रामपुर में धारा 144 लागू है लेकिन उसकी कॉपी नहीं दिखा सके। हम लोग आजम के साथ खडे़ हैं। समाजवादी लोग चुप नहीं बैठेंगे। जब तक आजम खान के साथ न्याय नहीं होगा हम लोग चुप नहीं बैठने वाले हैं। लगातार प्रदर्शन कर इसका विरोध जताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये जालिमाना रवैया है: एसटी हसन
मुरादाबाद। सांसद एसटी हसन ने कहा कि हमको रामपुर नहीं जाने दिया गया। ये जालिमाना रवैया है। प्रजातंत्र में हम अपनी बात जनता से भी नहीं कर सकते। वन पार्टी रूल की तरफ देश जा रहा है जो कि प्रजातंत्र के लिए बेहद खराब है।
ये तानाशाही है.. लोकतंत्र खतरे में है: इकराम कुरैशी
मुरादाबाद। देहात विधायक इकराम कुरैशी ने बताया कि हम लोगोें को पार्टी नेतृत्व की तरफ से जौहर विश्वविद्यालय जाने के लिए निर्देश मिले थे। हम लोग वहां जा रहे थे लेकिन हमको बीच रास्ते में रोक दिया गया है। ये तानाशाही रवैया है। लोकतंत्र खतरे में है। मुझे और मेरे काफिले को रामपुर दोराहे पर ही रोक दिया गया।
हमने अपना जुर्म पूछा तो कर लिया गिरफ्तार: जिलाध्यक्ष
मुरादाबाद। सपा जिलाध्यक्ष राजीव सिंघल ने बताया कि हम लोग हाईकमान के निर्देश पर रामपुर जा रहे थे। हमें रास्ते में रोक दिया गया। भारी पुलिस बल लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया था। हम लोगों ने पूछा कि हमारा जुर्म क्या है जो हमें हमारे साथी के पास नहीं जाने दिया जा रहा है तो पुलिस ने कहा कि परमिशन नहीं है। वहां पर पुलिस से नोकझोंक हुई। जिसके बाद हमें गिरफ्तार किया गया। बाद में पुलिस लाइन से छोड़ दिया गया। सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि सपाइयों ने एक भी मुचलके पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं।

लोकसभा अध्यक्ष को भेजी सांसद की गिरफ्तारी की सूचना
मुरादाबाद।
जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने सपा सांसद डा. एसटी हसन की गिरफ्तारी और उन्हें निजी मुचलके पर रिहा करने की सूचना लोकसभा अध्यक्ष को भेजी है। तीन विधायकों की गिरफ्तारी के बारे में विधानसभा अध्यक्ष को सूचना भेजी गई है। सांसद एसटी हसन के साथ ही देहात से सपा विधायक हाजी इकराम कुरैशी, असमोली विधायक पिंकी यादव और ठाकुरद्वारा के सपा विधायक नवाब जान खां को रामपुर जाने की कोशिश पर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस लाइन में रखने के बाद इन्हें निजी मुचलके पर रिहा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed