फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   arrest one man with e-waste

दिल्ली से बस में लाया जा रहा था ई-कचरा, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 19 Jan 2017 02:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Thu, 19 Jan 2017 02:59 AM IST
विज्ञापन
arrest one man with e-waste
arrest - फोटो : social media
शहर की आबोहवा में जहर घोलने के लिए अब बसों में ई-कचरा लाया जा रहा है, ताकि पुलिस को इसकी भनक न लगे। बुधवार देर रात चेकिंग के दौरान कटघर पुलिस ने एक प्राइवेट बस को रोका तो उसमें सवारी की जगह ई-कचरा भरा हुआ था।
विज्ञापन


आरोपी बस चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, उसने बताया कि बस एक पूर्व प्रधान की है। अंदेशा है कि कचरा भी पूर्व प्रधान ही मंगवा रहा था, इस संबंध में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

एसएचओ कटघर एसपी सिंह ने बताया कि बुधवार को गुलाबबाड़ी के पास पुलिस टीम के साथ वह चेकिंग अभियान चला रहे थे, इस दौरान एक प्राइवेट बस आती दिखाई दी।

बस के अंदर सवारियां नहीं बैठी थीं, शक होने पर बस को चेकिंग के लिए रोेका गया। उसकी तलाशी ली गई तो बस में भारी मात्रा में ई-कचरा बरामद हुआ। आरोपी चालक और बस को पुलिस टीम थाने ले आई। पूछताछ के दौरान चालक ने अपनी पहचान मोहम्मद आरिफ निवासी गढमुक्तेश्वर बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने कहा कि ई-कचरा को वह दिल्ली से लेकर बरबलान आ रहा था। बस अफजाल प्रधान की है, जो कि पूर्व में अरसैनी का प्रधान रह चुका है। आरोपी ने दावा किया है कि पूर्व प्रधान ही ई-कचरा मंगवा रहा था, पुलिस टीम इस संबंध में गहनता से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed