फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Argument over removal of fruit vendors from Ekta Gate

Moradabad News: एकता द्वार से फल विक्रेताओं को हटाने पर नोकझोंक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
Argument over removal of fruit vendors from Ekta Gate
मुरादाबाद। एकता द्वार से फल विक्रेताओं को हटाने गई नगर निगम की टीम और फल विक्रेताओं के बीच नोकझोंक हो गई। विरोध के बावजूद टीम ने फल विक्रेताओं के ठेले हटवा दिए।
विज्ञापन

नगर निगम की टीम मंगलवार को एकता से फल विक्रेताओं को हटाने के लिए गई। इस दौरान फल विक्रेताओं ने पांच पांच हजार की पर्ची दिखाते हुए कहा कि उनकी दुकान नहीं हटनी चाहिए। इस दौरान नगर निगम के दस्ते ने ठेलों को हटाकर सामान जब्त करना शुरू कर दिया। इस बीच फल विक्रेताओं ने अपना समान हटाना शुरू किया। फल विक्रेता गजेंद्र का आरोप है कि टीम में शामिल लोगों ने गाली गलौज और हाथापाई की। फल विक्रेता अरविंद यादव, दीपक यादव, हरिओम, सुनीता, जिगरान, नेहा, सुनीता ने बताया कि नगर निगम ने लाटरी के माध्यम से दुकान देने के लिए पांच-पांच हजार रुपये लिए हैं। फिर भी उनको स्थान नहीं दिया जा रहा है। फल विक्रेताओं को रामपुर की तर्ज पर नगर निगम को दुकान देना चाहिए। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि उनसे पैसा लेने के बारे में जानकारी नहीं है। यातायात अवरुद्ध होने के कारण फल विक्रताओं को हटाया गया है। अब एक भी ठेला एकता द्वार पर नहीं लगेगा। अपर आयुक्त अजीत कुमार को एकता द्वार साफ रखने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed