फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Archit's journey exposed the safety of railway passengers

अर्चित से सफर ने खोल दी रेलवे की सुरक्षा की पोल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 03:09 AM IST
विज्ञापन
Archit's journey exposed the safety of railway passengers
मुरादाबाद। केसीएम स्कूल के छात्र अर्चित पांडेय ने बिना टिकट राजधानी और पंजाब मेल जैसी प्रमुख ट्रेनों में सफर कर मुसाफिरों की कड़ी सुरक्षा खोखले दावों की पोल खोल दी। बारह सौ किलोमीटर के सफर के दौरान न तो किसी चेकिंग स्टाफ ने उसे चेक किया और न ही जीआरपी और आरपीएफ ने कोई टोकाटाकी की। ये हाल तब है, जब रेलवे स्टेशनों बम को उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर केसीएम स्कूल से निकाला गया दसवीं का छात्र अर्चित पांडेय घर न जाकर रेलवे स्टेशन पहुंच गया था। उस वक्त प्लेटफार्म नंबर एक पर राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन खड़ी थी। जिसमें अर्चित सवार हो गया था। इसके बाद वह लखनऊ पहुंच गया था ट्रेन से उतर गया था। मुरादाबाद से लखनऊ तक उसने साढ़े तीन सौ किलोमीटर का सफर किया, लेकिन राजधानी एक्सप्रेस में उसे चेक तक नहीं किया गया, जबकि वह अपने कंधों पर एक बैग भी टांगे था। इतना ही नहीं वह लखनऊ से पंजाब मेल में बैठ गया और फिर उसने 868 किलोमीटर का सफर तय और लुधियाना में पंजाब मेल से उतर गया। अर्चित ने मुरादाबाद से लखनऊ और लखनऊ से लुधियाना तक सफर तय किया, लेकिन उसे न तो रेलवे स्टेशनों पर चेक किया गया और न ही ट्रेनों में उसे किसी ने टोका। इससे यह साफ दर्शाता है कि रेलवे अपने ही यात्रियों की सुरक्षा के लिए कितना गंभीर है।
विज्ञापन

नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस और पंजाब मेल में मुरादाबाद रेल मंडल के टीटीई तैनात नहीं रहते हैं। उक्त ट्रेनों में मौजूद दूसरे जोन के स्टाफ ने चेकिंग की या नहीं की इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुधीर सिंह, सीनियर डीसीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed