फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   aprajita

moradabad-aprajita-100-million-smiles

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
aprajita
मुरादाबाद के कटघर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम शपथ दि
मुरादाबाद। गुलाबबाड़ी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में बुधवार को अमर उजाला के अभियान अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स का आयोजन किया गया। भारतीय संस्कृति का बढ़ाएं मान विषय पर शिक्षकों ने बालिकाओं को भारतीय संस्कृति और सभ्यता को अपनाने और आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बेटियों को नारी गरिमा का साझा संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

छात्राओं ने तन, मन, धन, जीवन अर्पण कर भारत को श्रेष्ठ बनाएंगे गीत से मन मोह लिया। प्रधानाचार्य सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि बेटियां समाज में रूढ़िवादिता को तोड़ सकती हैं। आवश्यकता हमेशा अपनी संस्कृति को अपनाए रखने की है। बेटियों को अपराजिता बनकर अपनी सभ्यता को मजबूत करना है। सशक्तीकरण हमेशा निडरता और आत्मविश्वास के लिए पर ही संभव है। गोविंद सिंह ने बताया कि एक अच्छे और सभ्य समाज का निर्माण बिना महिलाओं के संभव नहीं है। शिक्षक रामवीर सिंह ने कहा कि हमारे आस-पास कुरीतियां व्याप्त हैं। महिलाएं समाज का आधार हैं। मां ही बालक के व्यवहार में संस्कृति की पोषक होती है। वह हमें श्रेष्ठ नागरिक बनाती है। ऐसे में बालिका शिक्षा, महिला सशक्तीकरण का उद्देश्य सिर्फ शिक्षित करने तक ही नहीं होना चाहिए, बल्कि संस्कृति से जोड़े रखने का भी होना आवश्यक है। इस दौरान प्रीति सिंह, शिवांगी भारद्वाज, राधिका अग्रवाल, निशि गोयल, सतवीर सिंह, सौरभ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed