फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Appointment of five new Panchayat Secretaries in the Panchayats left vacant due to suspension

Moradabad News: निलंबन से ख्राली पंचायतों में पांच नए पंचायत सचिवों की नियुक्ति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Appointment of five new Panchayat Secretaries in the Panchayats left vacant due to suspension
मुरादाबाद। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में हेराफेरी के मामले में निलंबित ग्राम पंचायत सचिवों के स्थान पर शनिवार को तीन ग्राम विकास अधिकारियों समेत कुल पांच नए ग्राम पंचायत सचिवों की नियुक्ति की गई है। इसके बावजूद मूढ़ापांडे ब्लाक में करीब नौ क्लस्टर खाली हैं, जिनसे जुड़ी ग्राम पंचायतों को अभी भी कार्य ठप हैं। अब इन क्लस्टरों को नियुक्त पंचायत सचिवों को ही अतिरिक्त कार्यभार के रूप में देने की तैयारी है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 35 अपात्र जोड़ों का चयन करके दोबारा कागजी शादी की वेदी पर बैठाकर उपहार सामग्री दिलाने के मामले में पांच ग्राम विकास अधिकारियों व चार ग्राम पंचायत अधिकारियों को निलंबित किया गया था। जिसके कारण मूढ़ापांडे ब्लाक की 59 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य ठप है। खंड विकास अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी व सीडीओ को पत्र लिखकर नए पंचायत सचिवों की नियुक्ति की मांग के बाद अब जिला विकास अधिकारी गोविंद बल्लभ पाठक ने छजलैट ब्लाक से ग्राम विकास अधिकारी नीलेश कुमार, मुरादाबाद से सुरेंद्र प्रकाश और डिलारी से शमीम अहमद को मूढ़ापांडे ब्लाक में स्थानांतरित किया है। इन सभी ग्राम विकास अधिकारियों को तीन दिन के अंदर नए ब्लाक में ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर जिला पंचायत राज अधिकारी अशोक शर्मा ने ग्राम पंचायत अधिकारी सतीश कुमार व जरीफ को मूढ़ापांडे ब्लाक में स्थानांतरित किया है, अब मूढ़ापांडे ब्लाक से ही उन्हें क्लस्टर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां के सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण) को भी निलंबित करने की संस्तुति कर जिलाधिकारी की ओर से रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed