{"_id":"69b1d42d261de6ffdb0ca3ba","slug":"appealed-not-to-pay-attention-to-any-rumours-thakurdwara-news-c-307-1-smbd1005-106261-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की
विज्ञापन
मैनाठेर। अलविदा जुमा, ईद तथा नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना मैनाठेर परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इसमें क्षेत्र के ग्राम प्रधान, नागरिकों के साथ पुलिस स्टाफ उपस्थित थे।
कार्यक्रम में थाना प्रभारी किरन पाल सिंह ने सभी से त्योहारों को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। थाना प्रभारी ने बताया कि बैठक शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और सभी ग्राम प्रधानों व क्षेत्रीय लोगों ने त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का आश्वासन दिया।
पुलिस की ओर से यह भी कहा गया कि त्योहारों के दौरान क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती जाएगी और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की निगरानी बढ़ाई जाएगी, ताकि सभी पर्व शांतिपूर्वक संपन्न हो सकें।