{"_id":"6251d02a7ede2e31ee21b14e","slug":"ape-with-lady-fir-lodge-city-news-mbd424229691","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया की युवती से फोन पर दोस्ती, आरोपी ने पीड़ित को मुरादाबाद बुलाकर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया की युवती से फोन पर दोस्ती, आरोपी ने पीड़ित को मुरादाबाद बुलाकर किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। देवरिया की युवती ने छजलैट क्षेत्र में रहने वाले एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि फोन के जरिये आरोपी से उसकी दोस्ती हो गई थी। आरोपी ने उसे मिलने के लिए यहां बुलाया और जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे छोड़कर भाग गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
उन्नीस वर्षीय पीड़ित देवरिया जनपद के भटनी थानाक्षेत्र के गांव निवासी है। उसने पुलिस को बताया कि वह वह अमरोहा जनपद के गजरौला में अपनी बड़ी बहन के साथ रहती है। पीड़ित ने बताया कि उसने पांचवीं तक पढ़ाई की है। तीन माह पहले फोन के जरिये उसकी दोस्ती छजलैट थानाक्षेत्र के बैरमपुर गांव निवासी नदीम के साथ हो गई थी। दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती थी। युवती का कहना है कि शुक्रवार को आरोपी नदीम ने उसे मिलने के लिए मुरादाबाद बुलाया था।
आरोपी मुरादाबाद में युवती को मिल गया और उसे अपने साथ सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के सैदपुर खद्दर गांव के जंगल में ले गया। आरोपी ने युवती को शादी करने का झांसा दिया। आरोप है कि यहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर उसने कहीं शिकायत की तो वह उसकी हत्या कर देगा।
विज्ञापन
पीड़ित ने यूपी 112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली। पुलिस मौके पर पहुंची तो वह रो रही थी। जानकारी पाकर युवती की बहन भी मौके पर पहुंच गई। वह अपनी बहन के साथ सिविल लाइंस थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, जान से धमकी देना और एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में उसके घर दबिश दी थी, लेकिन आरोपी फरार हो गया।